टीवी मसाला

YRKKH छोड़ने के बाद Romit Raaj ने दिया अपने कमबैक का हिंट, कहा 'जल्द लौटूंगा दोस्तों...'

Romit Raaj Hint Comeback After Quitting YRKKH: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को रोमित राज उर्फ रोहित पोद्दार ने अलविदा कह दिया है। ऐसे में अपने चाहने वालों के लिए रोमित ने एक गुड बाय मैसेज पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कमबैक को लेकर हिंट दिया।

Image

Romit Raaj Hint Comeback After Quitting YRKKH

Romit Raaj Hint Comeback After Quitting YRKKH: स्टार प्लस का नंबर.1 सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीवी दुनिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मेकर्स कहानी में नए-नए ट्विस्ट लाकर जनता का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। जैसा की सभी को मालूम है की कहानी में रोहित पोद्दार का किरदार मौत के घाट उतर चुका है। अब जिसके चलते रोमित राज ने शो को अलविदा कह दिया। अपने चाहने वालों के लिए रोमित ने एक वीडियो शेयर किया लेकिन इसमें फैंस को एक खुशखबरी भी दी।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम रोमित राज (Romit Raaj) ने वीडियो शेयर कर कहा ' हैलो, सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद इतना प्यार देने के लिए। मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए लेकिन मैं बस यही कहूंगा आप एपिसोड देखिए क्यूंकी कुछ अच्छे सीन आने वाले हैं। मैं सीरियल की कास्ट को बहुत मिस कर रहा हूँ। मेरी जो जर्नी रही रोहित पोद्दार के रूप में बहुत ही प्यारी थी। मुझे शो में बहुत अच्छे-अच्छे सीन करने को मिले क्यूंकी इसने मुझे एक अच्छा कलाकार बनाया। आपने अपने दिल में मुझे जगह दी जिसका मैं शुक्र गुजार हूं। जल्द ही मैं नया शो कर छोटे परदे पर लौटूँगा।'

वीडियो देखने के बाद फैंस उत्सुक हैं जानने में की रोमित कौन से नए शो और किरदार में नजर आएंगे। इस वीडियो के दौरान रोमित राज 'डाइट कोक' पीते हुए नजर आए। जिसे देख रोहित पुरोहित ने कमेंट बॉक्स में लिखा 'डाइट कोक एंडोर्समेंट के कितने पैसे मिले...??।' बता दें अब कहानी में दर्शकों को शायद रुही, अरमान और अभिरा के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिल सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि रुही सरोगेट मदर का फायदा उठाकर अभिरा से अरमान को छीन लेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article