टीवी के मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर बज बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार शो में कौन -कौन से खिलाड़ी आने वाले हैं। मेकर्स इस शो के लिए अलग- अलग प्लेटफॉर्म्स से कंटेस्टेंट्स को लाने वाले हैं। शो का पिछला सीजन काफी धमाकेदार रहा था। टीआरपी की लिस्ट में भी रोहित शेट्टी के शो ने मेकर्स को निराश नहीं किया। अर्जुन बिजलानी ने पुराना सीजन जीता था और दिव्यांका त्रिपाठी शो की रनअप रही थीं।शो का अपकमिंग सीजन कुछ महीनों में ऑनएयर होने वाला है। मेकर्स शो के लिए सेलिब्रिटीज को अप्रोच कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने आसिम रियाज (Asim Riaz) को ये शो ऑफर किया है। आसिम को इस शो के लिए मोटी रकम मिल रही है। पिछली बार भी आसिम को मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया था। लेकिन कुछ कारणों की वजह से वो इस शो को नहीं कर पाए थे। आसिम की तरफ से इस खबर पर कोई कंफर्मेंशन नहीं मिला है।
खतरों के खिलाड़ी में होगी आसिम रियाज की एंट्री
इस शो के लिए बिग बॉस 16 के पॉपुलर कंटेस्टेंट शिव ठाकरे को भी अप्रोच किया गया है। शिव ने बिग बॉस में भी बताया था कि वो रोहित का शो खतरों के खिलाड़ी हमेशा से करना चाहते थे। बिग बॉस के घर में रोहित ने इस बात का हिंट भी दिया था। शिव के अलावा मेकर्स ने अर्चना गौतम को भी अप्रोच किया है। शिव और अर्चना की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है। खतरों के खिलाड़ी की अपनी फैन फॉलोइंग है। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में खिलाड़ी मुश्किल स्टंट करते हुए नजर आते हैं।
