टीवी मसाला

Exclusive: Neha Kakkar संग तलाक की अफवाहों पर Rohanpreet Singh ने तोड़ी चुप्पी, कहा "दिखावा होता तो..."

Rohanpreet Singh on Divorce Rumours With Neha Kakkar: अभिनेत्र नेहा कक्कड़ अक्सर सोशल मीडिया का हिस्सा बनी रहती हैं। रोहन प्रीत सिंह संग शादी के बाद लोगों कई बार उन्हें फेक रिलेशन और प्रेग्नेंसी के लिए ट्रोल कर चुके हैं। अब रोहन ने टाइम्स के बातचित के दौरान इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Rohanpreet Singh on Divorce Rumours With Neha Kakkar

Rohanpreet Singh on Divorce Rumours With Neha Kakkar: बॉलीवुड और टीवी दोनों में अपनी धाक जमा चुकीं नेहा कक्कड़ अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके गाने और वीडियो को फैंस यूट्यूब पर बेहद पसंद करते हैं। नेहा (Neha Kakkar) ने सिंगर रोहन प्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) संग साल 2020 में शादी की थी लेकीन खबरें उठी की थी कि शादी के कुछ महीनों बाद ही वह रोहन प्रीत से तलाक लेने वाली हैं। हालांकि अब रोहन प्रीत सिंह ने टाइम्स/टेली टॉक के साथ बातचित के दौरान तलाक की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

टाइम्स नाउ/टेली टॉक से बातचित के दौरान रोहन प्रीत (Rohanpreet Singh) ने नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) संग तलाक की अवहाओं पर बात की है। सिंगर ने कहा "आजकल ये व्यूज मैटर करती हैं। ट्रोलर्स को लगता है ये सब करके व्यूज मिलेंगे। मुझे लगता है कि ऐसे आप नेगटिव लिखते हैं लोगों के बारे में तो आपको लगता है मजा आएगा। शायद उन्हें ये सब चीज करके खुशी मिलती है। उनकी ये पता नहीं है कि सच में खुशी क्या होती है। जिसके बारे में वो लोग लिख रहे हैं उन्हें फर्क नहीं पड़ना चाहिए।"

रोहनप्रीत ने आगे कहा "लोग यह भी बोलते हैं कि हमारा प्यार दिखावा है। अगर दिखावा होता तो एक दो साल कर लोगे, पूरी उम्र नहीं कर सकोगे। वो दिखावा काभी न काभी समाने आ ही जाएगा। अगर आप रियल को किसी की बात का आपके ऊपर फर्क नहीं पड़ना चाहिए। नेगेटिव-पाज़िटिव में से आपको चुनना है कि किस पर ध्यान दिया जाए।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article