टीवी मसाला

'गलत क्यों न हों', RJ Mahvash ने समय रैना को किया खुलकर सपोर्ट, India’s Got Latent 2 में करेंगी धमाका

RJ Mahvash Support Samay Raina: हाल ही में आरजे महवश ने एक पॉडकास्ट में समय रैना के बारे में बात की। इस मौके पर आरजे ने समय रैना का खुलकर सपोर्ट किया, जिसके बाद महवश चर्चा में आ गईं।

Image

rj mahvash-samay raina (photo credit- instagram)

RJ Mahvash Support Samay Raina: मशहूर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस आरजे महवश का नाम लगातार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के सा जोड़ा जा रहा था। दावा किया जा रहा था कि धनाश्री के साथ तलाक के बाद चहल आरजे महवश को डेट कर रहे हैं, लेकिन अब आरजे महवश (RJ Mahvash) ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। इस मौके पर आरजे महवश ने खुलकर समय रैना के विवाद पर भी बात की है। महवश ने समय रैना (Samay Raina) को अपना सपोर्ट दिया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि वहइंडियाज गॉट लेटेंट 2 का हिस्सा बनने वाली हैं। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: रुहानिका धवन के क्यूट लुक के आगे क्लीन बोल्ड हुईं फरहाना भट्ट, केपटाउन में दोनों ने लगाई आग)

समय रैना के सपोर्ट में बोलीं आरजे महवश

आरजे महवश ने एक पॉडकास्ट में खुलकर समय रैना के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि समय ने उन्हें अपने अपकमिंग कॉमेडी लेटेंट शो में शामिल होने के लिए पर्सनली बुलाया था। उन्होंने कहा, 'जब हम एक शो की शूटिंग कर रहे थे, तो समय ने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनके कॉमेडी टैलेंट शो के अगले सीजन में आऊंगी और मैंने उनसे कहा कि मैं शो में जरूर आऊंगी। मैं इसे तीसरे नजरिए से देख रही थी। मैंने रणवीर से भी बात की थी। (ये भी पढ़ें: Naagin 7 के फिनाले एपिसोड में होगा महायुद्ध, धांसू एंट्री लेंगी ये 3 एक्ट्रेसेस, नागिन संग ड्रैगन करेंगी का काम तमाम)
rj mahvash on samay raina

rj mahvash on samay raina (photo credit- instagram)

    आरजे महवश ने रणवीर और आशीष चंचलानी का भी किया सपोर्ट

    इस मौके पर महवश ने रणवीर, आशीष चंचलानी और समय रैना का बचाव किया। उन्होंने कहा कि विवाद के बावजूद मैं इन तीनों समर्थन करती हूं और करती रहूंगी। उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानती थी। मेरे लिए, रणवीर, आशीष और वे सभी बड़े लोग थे। इसलिए मैंने उन्हें ट्रेलर लॉन्च के लिए बुलाया, और वे सभी आए। और इसलिए मेरे लिए, यही सच्ची दोस्ती है। वे कितने भी गलत क्यों न हों, मैं फिर भी उनका समर्थन करूंगी। मैं मानती हूं कि वे गलत थे, लेकिन इंसान गलतियां करते ही हैं। इसलिए अब उन्हें और ज्यादा ट्रोल न करें। क्योंकि मैं उन्हें एक इंसान के तौर पर जानती हूं और वे बहुत अच्छे लोग हैं। वे कभी अपनी हद पार नहीं करते और न ही दूसरों का अपमान करते हैं।

    चहल के लिए क्या बोली थीं महवश

    महवश ने चहल के बारे में कहा था कि उन्होंने अपने पॉडकास्ट में बताया था कि उनके मन में सुसाइडल थॉट्स आ रहे थे। उस समय हम सब कोशिश कर रहे थे कि किसी तरह उनका IPL सीजन अच्छे से निकल जाए। हम सबने मिलकर उनका जितना साथ दे सकते थे, दिया।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article