Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग शुरू होने वाली हैं। तमाम कंटेस्टेंट्स कैपटाउन पहुंच चुके हैं और अब सबको रोहिट शेट्टी का इंतजार हैं, जो जल्द ही शूटिंग के लिए कैपटाउन जाएंगे। शूटिंग से पहले तमाम कंटेस्टेंट्स कैपटाउन में धमाल मचा रहे हैं। इस बीच दो हसीनाओं ने अपने ग्लैमरस अंदाज से आग लगा दी हैं। फरहाना भट्ट और रुहानिका धवन ने कैपटाउन की खूबसूरती के बीच अपने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है, जो अप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इन फोटोज में वे दोनों कमाल की लग रही हैं।
रुहानिका धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह कमाल की लग रही हैं। इन तस्वीरों में रुहानिका ने अपना बोल्ड अवतार दिखाया है। रुहानिका की फोटोज पर फैंस ने भर भरकर प्यार लुटाया है।
रुहानिका धवन के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने रेड कलर का क्रॉप टॉप पहना है और डेनिम मिडी कैरी की है। अपने लुक को अट्रै्क्टिव बनाने के लिए रुहानिका ने रेड जैकेट भी कैरी की है और साथ ही एक सनग्लासेस कैरी किया है।
रुहानिका धवन की इन फोटोज पर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक है। वह अपने हर पोज के साथ स्माइल से क्यूटनेस का तड़का लगा रही हैं। फैंस फोटोज पर हार्ट और फायर के इमोजी भेज रहे हैं।
फरहाना भट्ट ने केपटाउन पहुंचते ही अपने बोल्डने का जलवा दिखाया है। एक्ट्रेस ने सिल्वर बॉडीकोन ड्रेस में अपना जबरदस्त फोटोशूट करवाया, जिसमें वह कमाल की लगीं। फरहाना इन फोटोज में एक से एक पोज देती दिखीं।
फरहाना भट्ट इस तस्वीर में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर में वह अपने बालों को आगे करके पोज दे रही हैं, जिसमें वह कमाल की लगीं। फरहाना की इस फोटो पर फैंस मर मिटे हैं। लोग भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं।
इस तस्वीर में फरहाना भट्ट अपनी बिंदास अदाएं दिखा रही हैं। फरहाना इस तस्वीर में चेहरा नीचे किए हुए हैं और बालों को हवा में लहरा रही है। एक्ट्रेस के चेहरे पर स्माइल भी है, जिसमें वह हसीन लग रही हैं।
फरहाना भट्ट की इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। फरहाना की एक एक फोटो इंटनरेट पर तहलका मचा रही हैं। इन फोटोज को बड़ी संख्या में लाइक्स मिले हैं।