टीवी मसाला

रिंकू धवन ने 'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना की तारीफ में बांधे पुल, कहा, 'भीड़ में नहीं था...'

Rinku Dhawan Roots For Gaurav Khanna: टीवी एक्ट्रेस रिंकू धवन ने शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के विनर गौरव खन्ना को जीत की बधाई दी। रिंकू ने साथ ही ये भी बताया आखिर किस कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन पर उन्हे गुस्सा आया था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Image

Instagram

Rinku Dhawan Roots For Gaurav Khanna: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस' को अपने 19वें सीजन का विनर मिल चुका है। 19वां सीजन टीवी एक्ट्रेस गौरव खन्ना ने अपने नाम किया जिसकी सभी को उम्मीद थी। गौरव की जीत से काफी लोग निराश तो कई काफी खफा हैं। इस समय हर कोई गौरव को जीत की बधाई देता हुआ नजर आए। अब हाल ही में टीवी एक्ट्रेस रिंकू धवन ने मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए गौरव को लेकर तारीफ़ों के पुल बांधे। पढिए पूरी खबर इधर-

    इंडिया फोरम संग एक्सक्लूसिव बातचीत में अनुपमा (Anupama) फ़ेम रिंकू धवन (Rinku Dhawan) कहती हैं, 'मुझे गौरव खन्ना बेहद ही पसंद है क्योंकि वो एक समझदार इंसान तो हैं ही लेकिन उनका व्यवहार भी काफी काबिले तारीफ है। गौरव अपने बनाए नियमों पर खेले बल्कि भीड़ में नहीं थे। मैं जब चाहता हूँ तब जवाब देता हूँ, जब तुम चाहो तब नहीं - और मैं गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की इस बात से सहमति रखती हूँ। इसी के साथ 'बिग बॉस 19' का ये सीजन काफी दिलचस्प रहा है। 19वें सीजन में दो तरह के समर्थक थे एक तरह लोग एंटेरटेन्मेंट, बहसबाजी और मुद्दों को पसंद करने वाले लोग रहे। दूसरी तरफ वो जो उस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करते थे जिसने शो को कम कंटेन्ट दिया लेकिन गेम ईमानदारी से खेला।' इस दौरान रिंकू ने ये भी बताया की उन्हे बुरा लगा था जब शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से मृदुल तिवारी बेघर हुए थे।

    बता दें खुद रिंकू धवन भी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' की विनर रह चुकीं हैं। उस सीजन के विनर बने थे मुनव्वर फारुकी। रिंकू धवन इस समय सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं। कहानी में रिंकू का किरदार रजनी अनुपमा की बचपन की सहेली है जो जल्द ही उसकी रातों की नींद उड़ा देगी। रजनी गौतम और पराग संग मिलकर पूर्वीछाया चॉल को तोड़कर बिल्डिंग बनाएगी जिसके अनुपमा खिलाफ है। देखना दिलचस्प होने वाला है की अनुपमा कब अपनी दोस्त रजनी की असलियत देख पाएगी।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article