टीवी मसाला

Salman Khan के घर पर हुए हमले पर Rakhi Sawant ने बहाए आंसू, बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से की ये मिन्नतें

Rakhi Sawant Reaction on Salman Khan Residence Firing: हाल ही में सलमान खान के घर पर चली गोलियों वाले मामले पर राखी सावंत ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह रोटी हुई और सभी से एक गुजारिश करती हुई नजर आ रही हैं।

Image

Rakhi Sawant Reaction on Salman Khan Residence Firing

Rakhi Sawant Reaction on Salman Khan Residence Firing: 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर के बाहर दो बाइकसवार दो लड़कों ने गोलियां बरसाई। ऐसे में यह खबर जान जहां कई सेलेब्स सलमान के घर पहुंचे वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका हाल जाना इस हादसे के बाद। वहीं अब टीवी की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने एक सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही है। इसी के साथ वह बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से एक्टर की जान बकशने को कह रही हैं।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) वीडियो में कहती हुई नजर आ रही हैं की सलमान खान (Salman Khan) लेजन्ड हैं उन्होंने बहुत सारे लोगों का घर बचाया है, भाई ने बहुत गरीब लोगों का भला किया है। मैं हाथ जोड़ती हूं क्या मिलेगा आप लोगों को? मत करो प्लीज मत करो। भाईजान ने जरूरतमंदों की मदद की है,"उनकी वजह से, उनके एनजीओ की वजह से कई घर चल रहे हैं। वह फिल्मों में एक्टिंग इसलिए करते हैं ताकि वह गरीबों के लिए पैसा कमा सकें।

उन्होंने मेरे जैसे जरूरतमंद लोगों के लिए, मेरी मां के लिए बहुत कुछ किया। मेरी मां के ऑपरेशन के दौरान मेरी मदद की। करोड़ों ऐसे लोगों का ऑपरेशन हुआ है प्लीज़, ऐसा मत करो। ऐसे में यह वीडियो देखने के बाद सभी उन्हे ट्रोल कर रहे हैं और वीडियो में लगातार कमेंट कर उनका मजाक बना रहे हैं। हालांकि आपको बात दें की हमला बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने कराया है जिन्होंने सलमान को कई बार मारने की धमकी दी है। कल बीती रात गुजरात में मुंबई पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया है मुंबई ले आया गया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article