टीवी मसाला

राखी सावंत का दोगलापन देख भड़के यूजर्स, कहा- पहले बोला मुझे छोड़कर चल गया और अब कह रही हैं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 12, 2023, 05:03 PM IST

Rakhi Sawant and Adil Khan wedding: राखी सावंत अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल के साथ नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राखी और आदिल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राखी का कैप्शन देखकर फैंस को लगा झटका।

Image

rakhi sawant and adil khan (credit pic: instagram)

Rakhi Sawant and Adil Khan wedding: राखी सावंत (Rakhi Sawant) की शादी सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) से शादी कर ली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को जोरदार झटका दिया था। राखी ने इन फोटो को शेयर करते हुए बताया था कि उनकी और आदिल की शादी साल 2022 के मई महीने में हुई थी। एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयान करते हुए कहा था आदिल अब इस शादी से इनकार कर रहा है। उन्होंने आदिल पर शक जताते हुए कहा था कि उसका बिग बॉस मराठी की एक कंटेस्टेंट्स के साथ चक्कर चल रहा है।

राखी ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में आदिल के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राखी अपने पति आदिल के साथ नजर आ रही हैं।

आदिल संग शेयर किया नया वीडियो

वीडियो में राखी पिंक कलर के डीप नेक गाउन में नजर आ रही हैं। आदिल ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं। राखी ने आदिल का हाथ थामा हुआ है।इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने प्यारा सा कैप्शन लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, मैं अपनी शादीशुदा जिदंगी में खुश हूं और मैं आदिल से बहुत प्यार करती हूं। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उन्हें शादी की बधाई दी है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कल तक तो आप बहुत रो रही थी और आज एक दम खुश। दूसरे यूजर ने लिखा, राखी सावंत का कोई भरोसा नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, ये कुछ दिन पहले इसकी मां बीमार थी। अब ये सब यार ये किसी एक इमोशन पर क्यों नहीं टिकती हैं।

राखी आदिल को पिछले कुछ समय से डेट कर रही थीं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते थे। राखी और आदिल ने एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article