टीवी मसाला

क्या राखी सावंत ने आदिल से शादी करने के बाद कबूला इस्लाम? एक्ट्रेस के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 12, 2023, 04:20 PM IST

राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) की शादी सुर्खियों में हैं। आदिल इस शादी से इनकार कर रहे हैं। अब इस मामले में राखी के भाई राकेश सावंत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। राकेश ने बताया कि दोनों का रिश्ता कैसा था और इस वक्त उनकी बहन की क्या हालत है।

Image

rakhi sawant (credit pic: social media)

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ शादी की थी। राखी और आदिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कहा कि हमारी शादी साल 2022 के मई महीने में हुई थी। अब आदिल इस शादी से इनकार कर रहा है। राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की थी। अब इस मामले में राखी सावंत के भाई राकेश का बयान आया है। राकेश ने अपने इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया है कि राखी और आदिल की शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस शादी के बारे में हमारे पूरे परिवार को पता है। आदिल भाई के कहने पर हमने इस्लामिक धर्म के हिसाब से भी शादी करवाई थी। हमारा पूरा परिवार इस समय परेशान है कि राखी के साथ ऐसा क्यों हुआ?

राखी सावंत के भाई ने कहा कि आदिल को सोच समझकर बोलना चाहिए। उन्हें अपने और हमारे परिवार के साथ बैठकर बात करनी चाहिए। ऐसे तो राखी का नाम खराब हो रहा है। पहले रितेश ने राखी का इस्तेमाल किया। उनके भाई ने राखी के नाम बदलने की बात को नहीं कबूला है। उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कोर्ट में जाएगा परिवार राखी का परिवार

एक्ट्रेस के भाई ने कहा कि हम इस समय में कोर्ट में जाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम चाहते हैं कि राखी और आदिल साथ में रहें। राखी आदिल को बहुत पसंद करती हैं। वो बहुत ज्यादा स्ट्रेस में हैं। अगर दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं हुई तो हम कोर्ट जाएंगे। आदिल ने सबके सामने शादी की थी और अब वो इस बात से मुकर रहा है। आदिल की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं है। हालांकि आदिल ने शादी की खबरों का साफ खंडन किया है। आपको बताते चलें कि आदिल और राखी लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article