Rakhi Sawant Calls Herself More Rich Than Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल अक्सर अपनी अमीरियत के कारण चर्चा में रहती हैं। तान्या मित्तल ने बहुत बार 'बिग बॉस 19' में अपनी अमीरी का जिक्र किया है। उन्हें बहुत बार अपने घर की तारीफ और अपने बिजनेस की तारीफ करते हुए भी देखा जा चुका है। हालांकि इस चीज के लिए तान्या मित्तल बहुत बार ट्रोल हो चुकी हैं। वहीं अब टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर पर्सनालिटी राखी सावंत ने तान्या मित्तल की अमीरी पर तंज कसा है। उन्होंने खुद को तान्या मित्तल से ज्यादा अमीर बताया। इतना ही नहीं, राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने तान्या मित्तल पर निशाना साधते हुए ये तक कहा कि ये बकलावा और हकलावा मैं नाश्ते में खाती हूं।
राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने टेली मसाला संग बातचीत के दौरान खुद को तान्या मित्तल से ज्यादा अमीर कहा। वहीं उनका वीडियो देख लोगों ने 'बिग बॉस 19' में उनकी एंट्री की मांग की। राखी सावंत ने कहा, "तान्या मित्तल से ज्यादा अमीर मैं हूं, ठीक है। बुर्ज खलीफा में मेरे चार फ्लैट हैं। दुबई में मेरे विलास हैं, बकलावा और हकलावा तो मैं नाश्ते में खाती हूं। खजूर, घी और ये सब कुछ तो मैं इन्हीं सबसे मैं नहाती हूं। गोल्ड के तारों वाली, चांदी के तारों वाली तो मेरे पास साड़ियां हैं। हीरे-जवाहरात देखो मेरे। 200 तो मेरे बॉडीगार्ड हैं। मुझे तो बाथरूम भी जाना होता है घर में तो साइकिल से जाना पड़ता है।" राखी सावंत ने कैमरे की तरफ इशारा करते हुए कहा, "तान्या आप इतनी हो और मैं इतनी ज्यादा हूं।"
राखी सावंत (Rakhi Sawant) के इस वीडियो से दर्शकों की हंसी नहीं रुकी। वहीं एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, "एक वीकेंड का वार में इसको भेजना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इस बार भी भेज दो राखी को, तबाही मचा देगी उस तान्या की।" तीसरे यूजर ने लिखा, "प्लीज इस क्वीन को घर में लेकर आओ।" चौथे यूजर ने लिखा, "जनता की मांग है, तान्या मित्तल को 'बिग बॉस 19' में लेकर आओ।"
