टीवी मसाला

Raghav Juyal ने 'बॉम डिगी' फेम Sakshi Malik को सरेआम मारा तमाचा, एक्ट्रेस ने भी गुस्से में खींचे एक्टर के बाल

Raghav Juyal Slaps Bom Diggy Song Fame Sakshi Malik In Viral Video: डांस रियलिटी शो से लेकर एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाने वाले राघव जुयल का हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह 'बॉम डिगी' फेम साक्षी मलिक को तमाचा मारते हुए दिखाई दिये।

Image

फोटो क्रेडिट- साक्षी मलिक इंस्टाग्राम, राघव जुयाल इंस्टाग्राम

Raghav Juyal Slaps Bom Diggy Song Fame Sakshi Malik In Viral Video: डांस रियलिटी शो से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले राघव जुयाल ने एक्टिंग में भी झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राघव जुयाल न केवल बॉलीवुड की हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, बल्कि उन्होंने कई वेब सीरीज भी की हैं। लेकिन हाल ही में करियर से इतर राघव जुयाल अपने एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में आ गए हैं। राघव जुयाल (Raghav Juyal) वीडियो में 'बॉम डिगी' फेम साक्षी मलिक से झगड़ते नजर आए। इतना ही नहीं, झगड़े के बीच राघव जुयाल और साक्षी मलिक हाथापाई पर भी उतर आए। दोनों ने एक-दूजे को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

राघव जुयाल (Raghav Juyal) अपने वायरल वीडियो में 'बॉम डिगी' फेम साक्षी मलिक (Sakshi Malik) के साथ किसी बात पर झगड़ते नजर आए। वीडियो में जहां पहले साक्षी मलिक ने राघव जुयाल के बाल खींचकर उन्हें मारने की कोशिश की तो वहीं बाद में राघव जुयाल ने भी बातों-बातों में साक्षी मलिक को तमाचा मार दिया। दोनों का ही गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। झगड़े के बीच साक्षी मलिक रोती दिखाई दीं, वहीं राघव जुयाल ने कहा, "खुद का कोई ईमान-धर्म नहीं है तुम लोगों का।"

राघव जुयाल (Raghav Juyal) और साक्षी मलिक (Sakshi Malik) के इस झगड़े में वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करते दिखाई दिये। इसे देखते ही फैंस के बीच हड़कंप मच गया, हालांकि दोनों कलाकारों ने सच से पर्दा उठाने में जरा भी देर नहीं की। राघव जुयाल ने वीडियो को लेकर मैसेज लिखा, "गाइज ये केवल हमारे प्ले स्क्रिप्ट के लिए सीन प्रैक्टिस थी। इसे सच बिल्कुल न समझें। बस अच्छा एक्टर बनने की प्रैक्टिस है।" वहीं साक्षी मलिक ने भी सच से पर्दा उठाते हुए लिखा, "दोस्तों ये एक सीन है हमारे हाल ही के प्रैक्टिस सेशन का। यहां किसी को चोट पहुंचाने या दिल दुखाने का इरादा नहीं था। केवल चार एक्टर एक परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि आप समझेंगे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article