Puja Banerjee First Marriage: सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभा चुकीं पूजा बनर्जी इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। कुछ महीनों पहले पूजा और उनके पति कुणाल वर्मा संग एक दोस्त ने धोखाधड़ी की थी। इस टीवी कपल ने अपनी सारी जमा पूंजी गवां डाली। सिर्फ यही नहीं पूजा और कुणाल पर एक बंगाली फिर प्रोड्यूसर को किडनैप और जबरन पैसा वसूलने का भी आरोप लगा था। अब हाल ही में इस कपल ने इंटरव्यू दिया तब एक्ट्रेस ने अपनी पहली शादी को लेकर बातचीत की जिसे किसी को भी आज तक नहीं पता था।
सिद्धार्थ कानन संग इंटरव्यू में पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) बताती है 'मैं 18 साल की थी जब मेरी शादी हुई थी। घर से भाग गई और सात फेरे ले लिए। एक रात मुझे एहसास हुआ कि जिसको मैं प्यार किया जिसके लिए घरवालों को छोड़ दिया वो वैसा है ही नहीं। शादी के बाद वो पूरे तरीके से बदल गया था। ऐसे में मैं घर वापिस भी नहीं गई क्यूँकि मुझे लगा कि माता-पिता को निराश कर दिया है। फिर मैं कुणाल से मिली तब मेरे और पहले पति के बीच अजनबी वाला रिश्ता बन चुका था। हम दोनों कभी एक दूसरे के लिए बने ही नहीं। वो शादी बस तीन साल तक चली और मैं हम अपने अपने रास्ते चल दिए।'
पूजा ने ये भी खुलासा किया कि एक्स पति पहले से ही किसी को डेट कर रहे थे। जब भी मैं घर में दाखिल होती थी वो मुझे देखता तक नहीं था। हालांकि इन सब के बाद उसने मेरे साथ संपर्क करने की कोशिश कि थी लेकिन हमारे बीच सबकुछ खत्म हो चुका था।' बता दें साल 2020 में पूजा और कुणाल ने शादी की थी। इस कपल को शादी से पहले ही एक बेटा हो हुआ।
