टीवी मसाला

Priyanka Chahar Choudhary ने की चोरी? जानें क्यों मिली पुलिस की धमकी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 25, 2023, 11:36 AM IST

Bigg Boss Fame priyanka chahar choudhary accused of stealing clothes: बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी अपने फैशन समेत कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन अब उनपर चोरी का इल्जाम लगा है। इशिता गुप्ता नाम की एक डिजाइनर ने प्रियंका चाहर चौधरी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।

Image

priyanka chahar choudhary

priyanka chahar choudhary accused of stealing clothes: प्रियंका चाहर चौधरी, टीवी इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय नाम बन चुकी हैं। उड़ारियां सीरियल से पॉपुलैरिटी पाने के बाद बिग बॉस 16 ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए। प्रियंका, सलमान खान के शो में टॉप-3 फाइनलिस्ट में से एक थीं। भले ही वो शो की ट्रॉफी नहीं जीत सकीं लेकिन प्रियंका कई दिल जीतने में कामयाब रहीं और उन्हें दर्शकों ने विवादास्पद शो का विजेता माना। इसी के बाद से प्रियंका चाहर चौधरी अपने फैशन समेत कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन अब उनपर चोरी का इल्जाम लगा है। इशिता गुप्ता नाम की एक डिजाइनर ने प्रियंका चाहर चौधरी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।

इशिता गुप्ता ने प्रियंका चौधरी पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

सोशल मीडिया पोस्ट की एक सीरीज में, इशिता ने प्रियंका पर चोरी करने और उनके कपड़े कॉपी करने का आरोप लगाया है। इशिता गुप्ता ने अब हटाए गए पोस्ट में प्रियंका को एक 'ऑब्सेस्ड महिला' कहा है, जिसकी 'साइकोटिक पीआर टीम' है। इशिता का कहना है कि उनको हैरेस किया गया और उनके 30 हजार पाउंड के कपड़े चोरी हो गए। अब इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट ने इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं।

इसके अलावा इशित, प्रियंका के फैन्स की ट्रोलिंग से भड़क गई हैं। एक अन्य ट्वीट में बताया कि प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ अपने आरोपों के बारे में आर्टिकल को नहीं हटाने के लिए उन्होंने अपना विचार क्यों बदला। डिजाइनर ने यह भी उल्लेख किया है कि वह कानूनी कार्रवाई करने जा रही है। वह इस समय लंदन में हैं और जब भी वह मुंबई आएंगी तो प्राथमिकी दर्ज कराने की योजना बनाएंगी।

प्रियंका चाहर चौधरी ने अभी तक इन सभी आरोपों का जवाब नहीं दिया है। एक्ट्रेस ने अब तक इस पर चुप्पी साध रखी है। क्या वह इन आरोपों का जवाब देंगी? ये केवल समय बताएगा। वर्कफ्रंट की बात प्रियंका चाहर चौधरी को सलमान खान के शो के बाद अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा करनी बाकी है। वह खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बनने वाली थीं लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article