टीवी मसाला

YRKKH से निकाले जाने पर 'रूही' ने पहली बार निकाला दिल का गुबार, बोलीं- मैंने 110% दिया, लेकिन...

Pratiksha Honmukhe Post Heart Felt Note After Throwing Out from YRKKH: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बीते दिन उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर दिल की सारी बातें लिखी थीं। लेकिन ट्रोल होते ही प्रतीक्षा होनमुखे ने इसे डिलीट कर दिया।

Image

प्रतीक्षा होनमुखे ने शेयर की लंबी-चौड़ी पोस्ट

Pratiksha Honmukhe Post Heart Felt Note After Throwing Out from YRKKH: टीवी का चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बीते कुछ दिनों पहले शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बताया गया कि वे सेट पर गलत बर्ताव करते थे, साथ ही क्रू के साथ भी ढंग से पेश नहीं आते थे। शो से निकाले जाने के कई दिनों बाद बीते दिन प्रतीक्षा होनमुखे ने सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने दिल का गुबार बाहर निकालकर रख दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद प्रतीक्षा होनमुखे ने पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।

प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जुड़ी पोस्ट में लिखा था कि उनके लिए ये किरदार बेहद खास है और वह इसे हमेशा याद रखेंगी। प्रतीक्षा ने जाहिर किया कि 'रूही' का रोल निभाने के लिए उन्होंने 110% दिया था। प्रतीक्षा ने पोस्ट में लिखा, "रूही मेरे लिए केवल किरदार नहीं है, ये एक भाव था। मुझे अभी भी पहला दिन याद है, जो कि आसान नहीं था। हर चीज मेरे लिए नई थी। मैंने कभी भी अपनी जिंदगी में कैमरा नहीं फेस किया था, लेकिन उस दिन मुझे कैमरे के सामने एक्ट करना और एक कलाकार की ताकत का पता चला। मैं भले ही बगैर सिर वाले मुर्गे जैसी थी, लेकिन फिर भी मैंने 110% प्रतिशत दिया और ये चीज तलाशने की कोशिश की कि मैंने रूही का रोल अच्छे से निभा सकती हूं।"

प्रतीक्षा होनमुखे की पोस्ट

प्रतीक्षा होनमुखे की पोस्ट

प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "इस सफर के दौरान मुझे कुछ अच्छे और बुरे लोग मिले और ये भी पता चला कि हर इंसान इंसानियत का मतलब नहीं जानता। पता चला कि लोगों का आपको जज करना बहुत आसान है। वो आपको मापने से पहले सोचेंगे भी नहीं। समझ में आया कि लोग वाकई में बहुत निर्दई हो सकते हैं और बिना सोचे किसी को बुरा-भला बोल सकते हैं। मुझे पता चला कि आप अपनी जिंदगी के सबसे सफल प्वॉइंट पर होगे, लेकिन आपकी मानसिक हालत खराब होगी। लेकिन सबसे अच्छी बात कि मैंने सीखा।"

प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) ने जाहिर किया कि वह हमेशा ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिले काम करने के अवसर का शुक्रगुजार रहेंगी। बता दें कि इस पोस्ट पर भी प्रतीक्षा को ट्रोल किया गया, जिसके बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article