Pavitra Rishta Actress Prarthana Behere Post For Priya Marathe: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने बीते दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस बीते ढाई सालों से कैंसर से जूझ रही थीं और 38 साल की उम्र में प्रिया मराठे का निधन हो गया। उनके निदन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर थी। अंकिता लोखंडे ने प्रिया मराठे के लिए पोस्ट शेयर कर बताया कि वो 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर उनकी पहली दोस्त थीं, साथ ही हर अच्छे-बुरे दिन में उनके साथ थीं। वहीं अब प्रिया मराठे (Priya Marathe) की ऑनस्क्रीन बहन प्रार्थना बेहेरे ने भी एक्ट्रेस के लिए पोस्ट साझा की है। प्रार्थना बेहेरे (Prarthana Behere) ने पोस्ट में बताया कि प्रिया के शरीर को कैंसर ने जकड़ लिया था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी।
प्रार्थना बेहेरे (Prarthana Behere) ने प्रिया मराठे (Priya Marathe) की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा कीं, जिसमें वह पेट डॉग पर प्यार लुटाती नजर आईं। प्रार्थना बेहेरे ने प्रिया को याद करते हुए लिखा, "हे क्रेजी प्रिया, पियू, परी, प्रिया। वो मेरे लिए सिर्फ को-स्टार नहीं बल्कि मेरी बेस्ट फ्रेंड थी, मेरा पागलपन। हम एक घर में साथ रहे, कई बार हम घंटों तक बातें करते रहते। मैगी, भुर्जी, कॉफी, ये ही हमारी छोटी सी दुनिया थी। ढेर सारी बातें, कुछ हंसी, देर रात तक साथ रहना और इन पलों को कोई मात नहीं दे सकता। इंडस्ट्री में वो मेरी पहली दोस्त थी और एक सच्ची बेस्ट फ्रेंड। उसने मुझे इस नई दुनिया को अपनाने में मदद की। उसके साथ मैंने खुद को हंसते हुए, रोते हुए और फ्री पाया।"
प्रार्थना बेहेरे (Prarthana Behere) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने प्रिया मराठे (Priya Marathe) पर प्यार लुटाते हुए आगे लिखा, "एक्टिंग के शुरुआती दिनों में जब सबकुछ नया लगता था, उसका मुस्कुराता हुआ चेहरा, उसका प्यार मेरे साथ था। मैंने उसके साथ अपना पहला सीन किया था। मैंने पहली बार उसके साथ कैमरा साझा किया था। वो एक प्यारी, मुस्कुराती हुई और दिलदार इंसान थी, जिसके साथ पल बिताए जा सकें। कैंसर से लड़ते हुए एक वक्त ऐसा था जब उसके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ। तब वो मेरे अलीबाग वाले घर आई। मैं वो और शाल्मली, हम तीनों ने साथ में खूबसूरत वक्त बिताया। वो बहुत खुश थी। तभी उसने मुझे कहा कि तेरे घर, यहां के माहौल और यहां के डॉग्स ने मुझे दुरुस्त किया है। मैं यहां रहकर अच्छा महसूस कर रही हूं, जैसे ये जगह मुझे ठीक कर रही हो।"
प्रार्थना बेहेरे (Prarthana Behere) ने प्रिया मराठे (Priya Marathe) के सिलसिले में बात करते हुए आगे लिखा, "कैंसर ने उसके शरीर को जकड़ लिया, लेकिन उसका दिमाग, आत्मा और हिम्मत को कोई बीमारी नहीं हरा सकी। उसने मुझे आखिरी पल तक हंसना और जीना सिखाया। वो जा चुकी है, लेकिन उसकी यादें, उसकी मुस्कान और उसकी चमक आज भी मेरे साथ है। मेरी जिंदगी का एक हिस्सा उसके साथ चला गया, और वो हिस्सा मैं हमेशा संजोकर रखूंगी।"
