Paras Chhabra Meets Premanand Ji Maharaj After Virat Kohli And Anushka Sharma: टीवी के मशहूर एक्टर पारस छाबड़ा ने इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने कई टीवी शोज और म्यूजिक वीडियोज में हाथ आजमाया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां पारस छाबड़ा ने 'बिग बॉस 13' में रहते हुए बटोरीं। पारस छाबड़ा इन दिनों टीवी शोज से दूर अपने पॉडकास्ट पर ध्यान दे रहे हैं, जहां वह देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर युविका चौधरी जैसे कई नामी सितारों का इंटरव्यू ले चुके हैं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) आध्यात्मिक गुरू प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे। वहां रहते हुए पारस छाबड़ा ने अपने दिल का गुबार निकाला और अपनी पिछली तकलीफों को बयां कर बताया कि कैसे प्रेमानंद महाराज ने उनकी मदद की थी।
पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने प्रेमानंद महाराज की शरण में पुराने दिनों को याद कर बताया कि एक वक्त पर उनकी जिंदगी उदासी में घिरी हुई थी। उन्होंने प्रेमानंद महाराज का धन्यवाद कहते हुए कहा, "मैंने आपकी सलाह मानी और राधारानी का नाम लिया। आपकी बातें मानकर मेरी मां वृंदावन चली गईं। जब मैंने नाम कमाया और कमाई करने लगा तो मैंने वृंदावन में एक घर भी खरीदा। आध्यात्म के रास्ते पर चलने से पहले मैं चिंता और डिप्रेशन में था। मैं करीब तीन से चार साल तक घर से नहीं निकला। मुझे यकीन था कि मैं मर जाऊंगा, मुझे यकीन था कि मुझे कैंसर है। मैं हमेशा नकारात्मक सोच से घिरा रहता था। लेकिन अब मैं पूरी तरह ठीक हूं।"
बता दें कि पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के अलावा एक्टर करण खंडेलवाल ने भी प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शरण ली। उन्होंने गुरू जी के सामने बताया कि उनपर काला जादू किया गया है। हालांकि गुरुजी ने उन्हें समझाया कि काला जादू जैसा कुछ भी नहीं होता है।
