टीवी मसाला

Shefali Jariwala के निधन के बाद पराग त्यागी ने यूं मनाया जन्मदिन, डांस वीडियो शेयर कर बोले- मेरी परी के साथ...

Parag Tyagi Birthday Celebration After Shefali Jariwala Death: टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली शेफाली जरीवाला ने इसी साल जून में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके जाने का बाद बीते दिन पराग त्यागी ने अपना पहला बर्थडे मनाया। हालांकि एक्टर ने इस खास मौके पर शेफाली जरीवाला संग अपना पुराना वीडियो शेयर किया।

Image

फोटो क्रेडिट- शेफाली जरीवाला, पराग त्यागी इंस्टाग्राम

Parag Tyagi Birthday Celebration After Shefali Jariwala Death: टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली शेफाली जरीवाला ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन इसी साल जून में शेफाली जरीवाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली जरीवाला के निधन से फैंस और परिवार को काफी झटका लगा था। उनके पति व एक्टर पराग त्यागी अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी पोस्ट साझा करते नजर आते हैं। बीते दिन पराग त्यागी का जन्मदिन था और इस खास मौके पर भी उन्होंने एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को याद किया। पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने अपनी के साथ एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वह अपनी परी के साथ बर्थडे का जश्न मना रहे हैं।

पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के साथ एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों साथ में डांस करते दिखाई दिये। पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला वीडियो में सलमान खान व अनुष्का शर्मा के गाने 'बेबी को बेस पसंद है' पर नाचते दिखाई दिये। पराग त्यागी ने कैप्शन में लिखा, "मेरी परी के साथ बर्थडे पार्टी। तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा मेरी बेबी। इस लम्हे को सराहते हैं और परी की जिंदगी का जश्न मनाते हैं।" शेफाली जरीवाला के साथ साझा किये गए वीडियो पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि एक भी दिन ऐसा नहीं जाता, जब पराग त्यागी अपनी पत्नी को याद नहीं करते।

पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन के बाद एक फाउंडेशन की भी स्थापना की, जिसमें आने वाले पैसे वह बेटियों और महिलाओं की शिक्षा व उनके सशक्तिकरण पर खर्च करते हैं। पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन के नाम से यू-ट्यूब चैनल भी शुरू किया, जिसमें वह अक्सर पॉडकास्ट करते दिखाई देते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article