टीवी मसाला

Nitish Bharadwaj के आरोपों पर एक्स वाइफ के वकील का आया बयान, बोले- ये सब झूठ है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 16, 2024, 10:04 AM IST

एक्टर नीतिश भारद्वाज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने अपनी एक्स वाइफ आईएसएस स्मिता गेट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। एक्टर ने एक्स वाइफ पर मानसिक उत्पीड़ना और बेटियों से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया है। अब इस मामले में स्मिता के वकील चिनमय वैद्य ने अपना बयान दिया है।

Image

Nitish Bharadwaj with ex wife (credit pic: instagram)

महाभारत एक्टर नीतिश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) को कृष्ण के रोल से घर-घर में पहचान मिली थी। शो में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर ने अपनी एक्स वाइफ पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। एक्टर ने भोपाल पुलिस को दी गई शिकायत में दांवा किया है कि उनकी पत्नी स्मिता उनके मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। इतना ही नहीं उन्हें उनकी बेटियों से भी नहीं मिलने देती हैं। अब इस मामले में स्मिता के वकील चिनमय वैद्य ने बयान दिया है।

चिनमय ने कहा कि नीतिश के सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। इन बयानों से स्मिता की छवि को खराब करने की कोशिश की गई। इस केस में मेरे क्लाइंट के बच्चे भी शामिल है। कोर्ट में इस मामले में सुनवाई चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम इस मामले में जल्द स्टेटमेंट जारी करेंगे। उस स्टेटमेंट में सभी तथ्यों को सामने रखेंगे।

नीतिश ने एक्स वाइफ पर लगाए थे गंभीर आरोप

भोपाल पुलिस कमिशनर हरिनारायणाचारी मिश्रा ने मीडिया को नीतिश की इस शिकायत के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस मामले में एडिशिनल डीसीपी जांच कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी शिकायत में बताया है कि दोनों ने साल 2018 में तलाक की अर्जी दी थी। इस मामले में अभी भी सुनवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 12 साल बाद हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया था। मुझसे अलग होने के बाद मेरी एक्स वाइफ ने अपने बेटियों से नहीं मिलने दिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article