Nikki Sharma Cryptic Post Amid Break Up Rumor With Ranveer Allahbadia: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निक्की शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। आखिरी बार निक्की शर्मा जीटीवी के 'प्यार का अध्याय: शिव शक्ति' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अर्जुन बिजलानी के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। निक्की शर्मा टीवी से भले ही दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आती हैं। करियर से इतर निक्की शर्मा इन दिनों रणवीर अल्लाहबादिया संग ब्रेकअप की खबरों के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से पहले ही रणवीर अल्लाहबादिया और निक्की शर्मा (Nikki Sharma) ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। वहीं हाल ही में निक्की शर्मा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, "सतर्क रहो लेडीज।"
निक्की शर्मा (Nikki Sharma) की ये क्रिप्टिक पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। "शिव शक्ति' एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में शख्स की फीमेल फ्रेंड्स का भी जिक्र किया। निक्की शर्मा ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मुस्कुराती नजर आईं। निक्की ने पोस्ट में लिखा, "उसकी महिला मित्र वो हैं जिनके साथ उसका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। सतर्क रहो लेडीज।" वहीं इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, "वो केवल दोस्त है यार।"
निक्की शर्मा (Nikki Sharma) की इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने निक्की की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "केवल दोस्त है' जैसी चीजें अस्तित्व में ही नहीं हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अच्छा तुमने बहुत कुछ बयां कर दिया है।" तीसरे यूजर ने निक्की शर्मा पर ही पोस्ट को लेकर तंज कस दिया और कहा, "तो मतलब तुम्हारे मेल फ्रेंड्स भी वो लोग होंगे, जिनके साथ तुम्हारी बातें आगे नहीं बढ़ पाईं।"
