टीवी मसाला

TMKOC को छोड़ना नहीं था निधि भानुशाली के लिए आसान, कहा 'शायद याद रखने लायक नहीं...'

Nidhi Bhanushali on TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभा चुकीं निधि भानुशाली ने हाल ही में शो छोड़ने को लेकर बातचीत कि और बताया कि ये उनके लिए कितना मुश्किल था। साथ ही क्या निधि को शो छोड़ने का अब भी सालों बाद पछतावा है?

Image

Image Source: Nidhi Bhanushali Instagram

Nidhi Bhanushali on TMKOC: टीवी एक्ट्रेस निधि भानुशाली को आज कौन नहीं जानता। दिलीप जोशी स्टारर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से निधि को टीवी दुनिया में पहचान मिली। अब टीवी के साथ साथ निधि ओटीटी की दुनिया का भी चमकता हुआ सितारा बन गई हैं। निधि इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को तस्वीरें शेयर कर विजुअल ट्रीट देना कभी नहीं भूलती। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निधि ने खुलासा किया कि 'तारक मेहता' को छोड़ना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। निधि ने शो से जुड़ी और कई बातों को लेकर डिस्कशन किया जिसे जानिए इस रिपोर्ट में।

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में निधि भानुशाली ने सोनू का किरदार निभाया था जिसे जनता ने खूब प्यार भी दिया। साल 2012 में निधि ने शो जॉइन किया लेकिन 7 साल बाद इसे अलविदा कहकर लाखों लोगों का दिल तोड़ दिया था। अब निधि ने शो छोड़ने को लेकर कहा कि उस समय इससे बाहर निकलना बिल्कुल भी आसान नहीं था क्यूँकि मैं इतने साल शो का हिस्सा थी। हर तरफ से मैं इस शो से जुड़ी हुई थी। मुझे शुरुआत में लगा कि शो छोड़ने के बाद चीजें बदल जाएंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।'

निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) आगे कहती हैं 'जो कुछ हुआ वो असलियत में याद रखने वाला नहीं है। मैंने कभी शो छोड़ते हुए फाइनेंशियल चीजों पर ध्यान ही नहीं दिया। जिंदगी में आगे बाढ़ने के लिए मेरे कारण बहुत पर्सनल थे।' एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि उन्हे शो छोड़ने का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। बता दें निधि भानुशाली वेब सीरीज 'सिस्टर हुड' में नजर आई थीं। इसी के साथ शो 'तयार मेहता का उल्टा चश्मा' को इन दिनों बंपर टीआरपी मिल रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article