टीवी मसाला

Nia Sharma ने Niharika Tiwari को किया भयंकर टारगेट? Splitsvilla 16 के फिनाले में दोनों के बीच हुई थी गंदी फाई

Nia Sharma ndirect Dig At Niharika Tiwari: शो स्प्लिट्सविला 16 के फिनाले में निया शर्मा और निहारिका तिवारी के बीच बहसबाजी देखने के लिए मिली थी। अब निया ने एक पोस्ट किया। दावा है कि वो निहारिका के लिए है।

Image

nia sharma-niharika tiwari (photo credit- instagram)

Nia Sharma ndirect Dig At Niharika Tiwari: रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 (Splitsvilla 16) का फिनाले हो गया है। शो की ट्रॉफी को कुशल तनवर और कैरा अनु ने अपने नाम किया। फिनाले में कुशल तनवर और कैरा अनु के अलावा निहारिका तिवारी और निया शर्मा की फाइट भी चर्चा में बनी। शो में मिशीफ मेकर बनी निया शर्मा कई बार कंटेस्टेंट्स की हालत खराब करती नजर आई हैं, लेकिन फिनाले वाले दिन निया शर्मा (Nia Sharma) का गुस्सा निहारिका तिवारी (Niharika Tiwari) बर्दाश्त नहीं कर पाईं, जिस वजह से दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई। निया ने नए कलाकार को तीन महीने में मिली सफलता पर कमेंट किया था, जिस पर दोनों की बहस हुई थी। अब इस ड्रामे के बीच निया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। (ये भी पढ़ें: Naagin 7 के फिनाले एपिसोड में होगा महायुद्ध, धांसू एंट्री लेंगी ये 3 एक्ट्रेसेस, नागिन संग ड्रैगन का करेंगी काम तमाम)

    निया शर्मा के निशाने पर आईं निहारिका तिवारी

    निया शर्मा ने स्प्लिट्सविला 16 के ग्रैंड फिनाले से जुड़ी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निया ने अपना लुक दिखाया है, जो काफी बोल्ड है और सेट का हाल भी दिखाया है। इसके अलावा, निया शर्मा ने सेट पर हुई मस्ती से लेकर अपना नो-मेकअप लुक भी दिखाया। इसी पोस्ट में निया शर्मा के कैप्शन ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन लोगों का मानना है कि यहां पर निया ने निहारिका को टारगेट किया है। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: रुहानिका धवन के क्यूट लुक के आगे क्लीन बोल्ड हुईं फरहाना भट्ट, केपटाउन में दोनों ने लगाई आग)

    बिना नाम लिए निहारिका ने साधा निशाना

    निया ने अपने कैप्शन में 'अन नॉन' काफी बड़े अक्षर में लिखा है। उन्होंने लिखा, 'अनजान... काम के लिए अच्छा वेतन मिलता है। मेरे 15 साल के अनजाने सफर में एक और यादगार सफर का अंत हो रहा है। मैंने हर पल को जिया... इसे किसी और चीज से बदलना नहीं चाहूंगी।' #splitsvilla16' निया ने इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यहां पर 'अननॉन' शब्द निया ने निहारिका के लिए लिखा है और इसके जरिए उन्होंने निहारिका को करार जवाब दिया है।

    क्यों हुआ था निहारिका और निया में झगड़ा

    बता दें कि निहारिका तिवारी ने शो के बाहर कई बार निया शर्मा पर भेदभाव का आरोप लगाया था, जिसके बारे में निया ने फिनाले एपिसोड में सीधा निया शर्मा से बात की। तब निया ने कह दिया था कि वह यहां किसी को नहीं जानती हैं और ना ही वह निहारिका को जानती है, तो वह कैसे भेदभाव कर सकती हैं। इसके जवाब में निहारिका ने भी कह दिाय था कि वह भी शो में आने से पहले निया को नहीं जानती थी। इतना ही नहीं, निया ने ये भी कहा था कि आप लोगों को सिर्फ तीन महीने पहले पॉपुलैरिटी मिली है मुझे 15 साल हो गए हैं। अगर आप लोग किसी के लिए कुछ बोलते हैं तो..। निहारिका ने निया को अपनी बात पूरी नहीं करनी दी और वह भड़क गईं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article