टीवी मसाला

Nehal Vadoliya को TV एक्टर ने भेजे गंदे-गंदे मैसेज, नाम उछलने पर बोला "अकाउंट हैक..."

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने दावा किया है कि उन्हें करण जोशी की तरफ से सोशल मीडिया पर वल्गर मैसेज भेजे गए हैं। एक्टर ने बताया है कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

Image

Nehal Vadoliya को TV एक्टर ने भेजे गंदे-गंदे मैसेज

KEY HIGHLIGHTS
  • नेहल वडोलिया को भेजे गए गंदे मैसेज
  • एक्ट्रेस ने एक्टर का नाम किया उजागर
  • एक्टर ने किया अकाउंट हैक होने का खुलासा

टेलीविजन अदाकारा नेहल वडोलिया (Nehal Vadoliya) ने एक्टर करण जोशी पर गंदे-गंदे मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। नेहल के अनुसार एक्टर करण जोशी ने उन्हें इंस्टाग्राम पर कुछ भद्दे मैसेज भेजे हैं। नेहल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात के सबूत भी दिए हैं कि वो मैसेज करण के अकाउंट से ही भेजे गए हैं। करण जोशी ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि उनका अकाउंट हैक हो गया था, जिस कारण नेहल को भेजे गए मैसेज तो उनके अकाउंट से हैं लेकिन वो उनके द्वारा भेजे नहीं गए हैं। (ये भी पढ़ें: कहां पैदा हुए थे Salman Khan? "मुंबई" है गलत जवाब)

नेहल ने किया करण को एक्सपोज

अदाकारा नेहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने वो सबूत दिए हैं जो लोगों की नजरों से अब तक दूर थे। इस वीडियो के जरिए नेहल ने करण से पूछा है कि क्या वो अकाउंट हैक होने का केवल नाटक कर रहे हैं या फिर वाकई वो मैसेज उन्होंने ही भेजे थे? इस वीडियो के जरिए नेहल ने करण के अकाउंट हैक होने के दावे को खारिज किया है और खुलासा किया है कि एक्टर ने केवल उन्हें ही नहीं बल्कि दूसरी औरतों को भी ऐसे ही मैसेज भेजे हैं। (ये भी पढ़ें: सोने से क्यों लदे रहते थे Bappi Lahiri? कभी नहीं किया ज्वेलरी का वजन)

नेहल पर दवाब बनवा रहे हैं करण!!

एक्ट्रेस नेहल ने खुलासा किया है कि साल 2026 की शुरुआत से ही करण उन्हें गंदे मैसेज भेज रहे थे। नेहल ने करण की काली करतूतें स्क्रीनशॉट और वीडियो के जरिए उजागर की हैं। नेहल के खुलासे के बाद करण ने तुरंत ही इस हरकत का ठीकरा अपने एक फैन पर फोड़ना शुरू कर दिया। जब वो इसमें नाकामयाब रहे तो उन्होंने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। नेहल की मानें तो करण उनके ऊपर ये दवाब बना रहे हैं कि वो इस मामले को दबा दें और चुप रहें।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article