Bappi Lahiri Total Gold Collection And Today Market Value: बॉलीवुड संगीत जगत के डिस्को किंग बप्पी लहरी अपने गानों के साथ-साथ अनोखे स्टाइल के लिए भी हमेशा याद किए जाते हैं। बप्पी लहरी की ड्रेस से लेकर उनकी ज्वेलरी काफी चर्चा में रहा करती थी। उनका गला सोने की मोटी-मोटी चेनों से लदा रहता था, हाथों में भारी कंगन, उंगलियों में अंगूठियां और आंखों पर बड़े सनग्लासेस ये सब उनकी पहचान बन गई थी। 1952 में जन्मे बप्पी दा ने 1970 के दशक से लेकर 2022 में दुनिया को अलविदा कहने तक संगीत की दुनिया पर राज किया। उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों के लिए गाने कम्पोज किए और ‘डिस्को डांसर’, ‘वर्डाट’, ‘शराबी (Sharaabi)’ जैसे सुपरहिट गानों से युवाओं को दीवाना बनाया। (ये भी पढ़ें: बप्पी लहरी को इस सुपरस्टार ने दी थी 'मंगलसूत्र' पहनने की नसीहत, बात सुनते ही चढ़ गया था सिंगर का पारा)

बप्पी लहरी गोल्ड स्टोरी ( Image Source: Bappi lahiri Instagram)
बप्पी लहरी सोने से क्यों लदे रहते थे? (Bappi Lahiri Ke Pass Kitna Gold Tha Aur Kyu Pahnte The)
बप्पी लहरी सोने को अपना लकी चार्म मानते थे। उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में बताया कि सोना उनके लिए किस्मत बदलने वाला है। उनकी मां ने जब उन्हें पहली बड़ी हिट फिल्म ‘जख्मी’ के बाद हरे राम हरे कृष्ण वाले लॉकेट की गोल्ड चेन दी, तब से उन्होंने इसे शुभ मान लिया। हर बड़ी सफलता के बाद नई चेन जोड़ते गए। वे कहते थे कि सोना पहनने से उनका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और सफलता मिलती है। (ये भी पढ़ें: Bappi Lahiri Birthday: इस शख्स की वजह से बप्पी लाहिड़ी ने शुरू किया था सोना पहनना, जानें उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से)
एल्विस प्रेस्ली का बप्पी लहरी की स्टाइल पर क्या प्रभाव था? (Inspire From Elvis Presley Look)
बप्पी लहरी बचपन से हॉलीवुड म्यूजिक डाएरेक्टर एल्विस प्रेस्ली के बड़े फैन थे। उन्होंने देखा कि एल्विस सोने की चेन और बोल्ड आउटफिट पहनते हैं। सफलता मिलने पर उन्होंने भी अपना यूनिक लुक बनाने का फैसला किया। सोने की मोटी चेन, बड़े सनग्लासेस और रंगीन कपड़े उनकी पहचान बन गए। बप्पी दा ने कहा कि वे एल्विस की तरह अपनी स्टाइल से अलग दिखना चाहते थे।

बप्पी लहरी गोल्ड स्टोरी ( Image Source: Bappi lahiri Instagram)
बप्पी लहरी के परिवार ने उन्हें सोने के गहने क्यों दिए? (Bappi Lahiri Total Gold And Gift)
परिवार ने बप्पी को सोने के गहने शुभ कामनाओं के साथ दिए। मां की दी पहली चेन के बाद पत्नी चित्राणी ने 1977 में उनके जन्मदिन पर बड़ा गणेश लॉकेट वाली चेन दी। बेटी रीमा ने भी मां सरस्वती वाला लॉकेट गिफ्ट किया। बप्पी कहते थे कि परिवार की ओर से मिला सोना उनके लिए भगवान का आशीर्वाद है। हर चेन में धार्मिक लॉकेट होता था, इसलिए वे कभी अपना सोना तौलते नहीं थे।
किस स्टार ने बप्पी लहरी से मंगलसूत्र पहनने को कहा था? (Bappi Lahiri Mangalsutra Story)
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजकुमार ने एक बार मजाक में बप्पी लहरी से कहा था कि उनके पास इतने सारे गहने हैं, बस 'एक मंगलसूत्र की कमी है'। ये किस्सा बॉलीवुड में काफी चर्चा में रहा था। बप्पी लहरी ने राजकुमार की इस बात पर पहले तो काफी हैरान हुए फिर उन्होंने ने इस बात को हंसी में टाल दिया था।

बप्पी लहरी गोल्ड स्टोरी ( Image Source: Bappi lahiri Instagram)
बप्पी लहरी के पास कितना सोना था और वे इसे क्यों महत्व देते थे? (Bappi Lahiri Gold Rate Today 22k And 24K)
बप्पी लहरी के पास सैकड़ों ग्राम सोने के आभूषण थे। खबरों के मुताबिक बप्पी लहरी के पास 754 ग्राम सोना और 4.62 किलो चांदी थी। वे कहते थे कि सोना सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि उनकी सफलता का प्रतीक मानते थे। हर चेन एक यादगार सफलता से जुड़ी थी। उन्होंने कभी सोने को बेचने के बारे में नहीं सोचा। सोने की चेन उनके स्टेज परफॉर्मेंस और पब्लिक अपीयरेंस का हिस्सा थीं।
