टीवी मसाला

नंदिश संधू ने बताया आखिर क्यों टूटी 'पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना' की शादी, कहा, 'ऐन वक्त पर चीजें बदली...'

Nandish Sandhu News: टीवी एक्टर नंदिश संधू ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी क्यों टूटी। बीते साल इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश की शादी होने वाली थी लेकिन आखरी चंद दिनों में टूट गई थी।

Image

Image Source: Instagram

Nandish Sandhu News: एक समय आज जब बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर पलाश मुच्छल और भारती क्रिकेटर स्मृति मंधाना सुर्खियों में रहे थे। बीते साल दोनों की शादी होने वाली थी हल्दी और मेहंदी के फंक्शन भी शुरू हो गए थे। लेकिन संगीत की रात को ये शादी टूट गई हमेशा के लिए। ऐसा कहा गया कि संगीत नाइट वाले दिन स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया था जिसके चलते शादी की तारीख टाल दी गई। लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर घोषणा कर डाली की वे अब एक दूजे से शादी नहीं करेंगे और रिश्ते को भी खत्म कर दिया।

रुमर्स उड़ने लगे कि पलाश ने स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को दूसरी लड़के के लिए धोखा दिया जिसकी वजह से शादी टूट गई। वहीं दूसरी तरफ दावा किया गया की पलाश को संगीत नाइट वाले दिन एक लड़की के साथ बेडरूम में पकड़ा गया। अब खुद इस पूरे मामले पर पलाश के दोस्त और टीवी एक्टर नंदिश संधू (Nandish Sandhu) ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि बेहतर होगा की पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) इसपर खुद सफाई दे। इस मामले में कुछ ना कहना ही बेहतर होगा। मैं शादी अटेन्ड करने जाने वाला था कि तभी चीजें बदल गई। मुझे बाद में जानकारी मिली की शादी कैंसल कर दी गई है। एक दोस्त के नाते मुझे बुरा लगा की पब्लिक में ये बात बहुत गलत तरीके से बाहर आई। हालांकि शादी टूटने की पहली वजह तो स्मृति के पिता की तबीयत खराब होना ही थी।

नंदिश आगे कहते हैं, 'मैंने बीते 5 से 6 सालों में स्मृति और पलाश के बीच गहरा प्यार देखा था। वे दोनों एक अच्छे और प्यारे कपल थे। वजह चाहे जो भी हो लेकिन शादी नहीं हुई।' पूरी कंट्रोवर्सी के बाद स्मृति और पलाश ने एक दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया साथ ही फोटोज भी हटा दी। दोनों ही अब अपनी-अपनी जिंदगियों में काफी बीजी है और वक्त के साथ दर्द को भुला रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article