Nakuul Mehta Jankee Parekh Announced Pregnancy: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर नकुल मेहता इन दिनों छोटे परदे से गायब चल रहा है। आखरी बार एक्टर को सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' में नजर आए थे। एक्टर ने अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। इस बीच नकुल मेहता ने फैंस संग एक ऐसी गुड न्यूज शेयर कि जिसे सुन सभी खुश हो गए। जल्द ही एक्टर दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। पत्नी जानकी पारेख संग बेहद ही क्यूट अंदाज में एक्टर ने ये खुशखबरी शेयर की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्टर का पोस्ट।
एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और पत्नी जानकी पारेख (Jankee Parekh) जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। तस्वीरों में नकुल की पत्नी जानकी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। सिर्फ यही नहीं नकुल और जानकी ने बेटे सूफी संग पेंटिंग भी की। नकुल के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है जिसके लिए कपल को फैंस बधाई दे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में नकुल और जानकी ने लिखा कि सूफी ज्यादा जिम्मेदारी के लिए तैयार है। हम भी तैयार हैं। हम आशीर्वाद स्वीकार कर रहे हैं, फिर से।'
साल 2021, फरवरी 3 को नकुल और जानकी ने पहले बेटे सूफी का स्वागत किया था। ऐसे में अब चार साल बाद सूफी को जल्द ही छोटा भाई या बहन मिलने वाली है। बता दें साल 2012 में नकुल ने जानकी संग सात फेरे लिए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो इश्कबाज, बड़े अच्छे लगते हैं, प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा जैसे सीरियल में नकुल नजर आ चुके हैं।
