Naagin 7 Teaser Release Date: टेलीविजन के पसंदीदा शो ‘नागिन’ के सीजन 7 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से कुछ एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे हैं कि वो इस सीजन में नागिन का किरदार निभा सकती हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने ही वाला है। इस सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं क्या है वो अपडेट।
एकता कपूर ने कुछ समय पहले ही हिंट दिया है कि उनका सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ जल्द ही टीवी पर आने वाला है। अब रिपोर्ट के अनुसार 'नागिन 7' का टीजर 26 फरवरी, 2025 को शिवरात्रि के दिन रिलीज होने वाला है। टीजर 26 को रिलीज करने के पीछे का भी यही कारण है कि नागिन को शिव जी का भक्त कहा जाता है, इसलिए इस दिन इस सीजन के नागिन से पर्दा उठाया जाएगा।
फैंस लगा रहे कयास
ऐसा कहा जा रहा है कि चाहत पांडे और प्रियंका चाहर चौधरी सीजन 7 में नागिन बन सकती हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चाहर चौधरी ने एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें उनके मोबाइल कवर पर सांप बना हुआ था, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि अगली नागिन प्रियंका चाहर चौधरी बन सकती हैं।
ये हसीनाएं बन चुकी हैं नागिन
नागिन 2015 में शुरू हुआ था और धीरे-धीरे ये शो सुपरहिट शो बन गया। जिस कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट के टॉप पर बना रहता था। अब तक मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, सुरभि चंदना, रश्मि देसाई, तेजस्वी प्रकाश और महक चहल ने नागिन का किरदार निभा लिया है। अब देखना है कि नागिन 7 कौन बनती है।
