टीवी मसाला

Naagin 7 की पिटी भद्द, बुरी तरह ट्रोल हुईं प्रियंका चाहर चौधरी

Naagin 7 First Look: टीवी निर्माता एकता कपूर ने बीती रात अपने अपकमिंग शो नागिन 7 का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने पेश किया। सलमान खान के शो में लॉन्च हुआ ये फर्स्ट लुक दर्शकों के बीच तुरंत ही चर्चा का विषय बन गया। हालांकि कई सारे लोग इसे ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए आपको नागिन 7 फर्स्ट लुट के ट्रोल होने की पूरी कहानी बताते हैं...

Image

Image Source: Naagin 7

Naagin 7 First Look: एकता कपूर ने अपने अपकमिंग सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का फर्स्ट लुक आखिरकार दर्शकों के सामने पेश कर ही दिया। नागिन 7 का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे, जिसका फर्स्ट लुक सलमान खान के शो बिग बॉस 19 पर बीती रात लॉन्च हुआ। निर्माता एकता कपूर ने नागिन 7 का फर्स्ट लुक बिग बॉस 19 के मंच पर दिखाया और ये ऐलान किया कि उनकी अगली नागिन प्रियंका चाहर चौधरी होगी। नागिन 7 का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और ये लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग लगातार नागिन 7 के बारे में बातें कर रहे हैं और अपने-अपने रिएक्शन्स शेयर कर रहे हैं। अगर सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन्स की बात करें तो कई लोगों को नागिन 7 का फर्स्ट लुक पसंद नहीं आया है और वो लगातार प्रियंका चाहर चौधरी को ट्रोल कर रहे हैं। अगर ये कहा जाए कि नागिन 7 का फर्स्ट लुक सामने आते ही प्रियंका ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गई हैं तो गलत नहीं होगा।

अगर आप सोच रहे हैं कि लोग प्रियंका को क्यों ट्रोल कर रहे हैं तो आइए आपको पूरा मामला बताते हैं। असल में जैसे ही एकता कपूर ने नागिन 7 का फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया, वैसे ही लोगों ने इसकी तुलना पिछले सीजन्स से करनी शुरू कर दी और लोगों ने अपनी-अपनी फेवरेट नागिन के बारे में लिखना शुरू कर दिया। इसी बीच लोगों में ये डिबेट छिड़ गई कि प्रियंका नागिन के रोल के लिए फिट हैं या नहीं? कई लोगों का मानना है कि प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 में लीड रोल के लिए फिट नहीं हैं। अगर मेकर्स उन्हें विलेन के रोल के लिए साइन करते तो ज्यादा बेहतर रहता क्योंकि उनकी फिजीक और चेहरा विलेन के लिए परफेक्ट है।

एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "अब तक की बेस्ट नागिन तो अदा और सुरभि ज्योति ही थी। पता नहीं मेकर्स कहां से और कैसे-कैसे नागिन को चुन रहे हैं।" तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, "मुझे प्रियंका चाहर चौधरी पसंद है लेकिन ये रोल उसे सूट नहीं कर रहा है। प्रियंका का लुक और कॉस्ट्यूम को बिल्कुल ही मिसमैच है। मेकर्स को एक अच्छी स्टाइलिस्ट हायर करनी चाहिए।"

नागिन 7 का फर्स्ट लुक सामने आते ही लोगों ने जिस तरह के रिएक्शन दिए हैं, उनके बाद ये देखना दिलचस्प रहेगा कि जब ये शो टेलीकास्ट होना शुरू होगा तो दर्शक इसे टीआरपी चार्ट में पहुंचाएंगे या नहीं? प्रियंका की अच्छी फैन फॉलोइंग है। भले ही लोगों को वो अभी नागिन के रूप में पसंद न आ रही हो लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि आने वाले वक्त में वो अपनी एक्टिंग से लोगों के विचार नहीं बदल सकती हैं। अगर उन्हें अच्छी कहानी मिलती है तो वो अपनी एक्टिंग के दम पर इन निगेटिव रिस्पांसेज को पॉजिटिव में बदलने का दम रखती हैं। वैसे आपको नागिन 7 से सामने आया प्रियंका चाहर का फर्स्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article