टीवी मसाला

Naagin 7: एकता कपूर के शो में नागिन बन गदर मचाएंगी Avika Gor? खबर फैलते ही एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Avika Gor Breaks Silence On Naagin 7 Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर को लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही एकता कपूर के 'नागिन 7' का हिस्सा बन सकती हैं। इस मामले पर अब खुद अविका गोर ने चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच बयां किया है।

Image

'नागिन 7' पर अविका गोर ने तोड़ी चुप्पी

Avika Gor Breaks Silence On Naagin 7 Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अविका गोर ने 'बालिका वधू' की आनंदी बनकर फैंस के दिलों पर ऐसा कब्जा किया है कि वह लोगों के दिलों-दिमाग में बस चुकी हैं। अविका गोर इन दिनों बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में अपना हाथ आजमा रही हैं। लेकिन हाल ही में अविका गोर (Avika Gor) को लेकर खबर आई कि वह जल्द ही 'नागिन 7' (Naagin 7) का हिस्सा बन सकती हैं। एकता कपूर के शो से उनका नाम जुड़ते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। लेकिन अब मामले पर खुद अविका गोर ने भी चुप्पी तोड़ी है।

अविका गोर (Avika Gor) ने 'नागिन 7' (Naagin 7) से जुड़ी अफवाहें फैलते ही मामले का सच बयां किया। उन्होंने बॉलीवुड बबल की खबर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें लिखा हुआ था कि क्या 'बालिका वधू' फेम अविका गोर एकता कपूर के 'नागिन 7' का हिस्सा बनेंगी? इसपर जवाब देते हुए अविका गोर ने लिखा, "ऐसा है? मैं इस बारे में क्यों कुछ नहीं जानती।" अविका गोर का ये रिएक्शन उनके फैंस को मायूस कर सकता है, क्योंकि एक्ट्रेस का जवाब देख कहा जा सकता है कि वह 'नागिन 7' का हिस्सा नहीं बन रही हैं।

'नागिन 7' का हिस्सा बनेंगी अविका गोर?

'नागिन 7' का हिस्सा बनेंगी अविका गोर?

इस एक्ट्रेस का भी 'नागिन 7' के लिए नाम आया सामने

बता दें कि 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए एक्ट्रेस ईशा मालवीय का नाम भी सामने आया है। उन्हें लेकर कहा गया कि मेकर्स ने उनके पिछले प्रोजेक्ट्स देखकर उन्हें अप्रोच किया है। वह शो में लीड एक्ट्रेस की भूमिका अदा कर सकती हैं। लेकिन मामले पर खुद ईशा मालवीय ने आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article