टीवी मसाला

Naagin 7: एकता कपूर के शो में लीड एक्टर बन एंट्री मारेंगे अभिषेक कुमार, अब जाकर उगला पूरा सच

Abhishek Kumar Break Silence On Naagin 7: डेलीसोप क्वीन एकता कपूर का शो 'नागिन 7' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। नागिन 7 के लिए मेकर्स सितारों की तलाश में लगे हुए हैं। शो के लिए अभिषेक कुमार का नाम भी सामने आया था कि वह लीड रोल निभा सकते हैं।

Image

'नागिन 7' पर अभिषेक कुमार ने तोड़ी चुप्पी

Abhishek Kumar Break Silence On Naagin 7: टीवी की चर्चित प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने नागिन शो से हमेशा ही लोगों का खूब मनोरंजन किया है। एकता कपूर का 'नागिन 6' तो हिट हुआ ही था। साथ ही इसके शो के अंत के साथ-साथ एकता कपूर ने 'नागिन 7' (Naagin 7) का भी हिंट दिया था। प्रोमो वीडियो के सामने आने के बाद से ही मेकर्स जहां कलाकारों की तलाश में लगे हैं तो वहीं फैंस ने भी मेकर्स को नाम सुझाना शुरू कर दिया है। 'नागिन 7' में एक्ट्रेस के प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर अंकिता लोखंडे तक का नाम सामने आ चुका है। वहीं दूसरी ओर लीड एक्टर के लिए अंकित गुप्ता से लेकर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) तक का नाम चर्चा में बना हुआ है। खास बात तो यह है कि 'नागिन 7' पर अब खुद अभिषेक ने भी चुप्पी तोड़ी है।

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) इन दिनों खूब इंटरव्यूज दे रहे हैं। फिल्मी विंडो संग बातचीत के दौरान अभिषेक कुमार ने 'नागिन 7' (Naagin 7) पर भी बात की। उनसे पूछा गया कि क्या वह एकता कपूर के शो में अंकिता लोखंडे संग रोमांस करेंगे। इस बात पर जवाब देते हुए अभिषेक कुमार ने कहा, "नहीं नहीं, पता नहीं इस बारे में ऐसी खबरें क्यों आ रही हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर कुछ होता तो मैं आप लोगों को इस बारे में जरूरत बताता।" बता दें कि अभिषेक कुमार जल्द ही मन्नारा चोपड़ा संग 'सांवरे' गाने में दिखाई देंगे। दोनों के गाने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।

'नागिन 7' (Naagin 7) की बात करें तो अभिषेक कुमार से पहले अंकिता लोखंडे ने भी एकता कपूर के शो पर बातचीत की थी। उनका कहना है कि उन्हें न तो शो के लिए अप्रोच किया गया है और न ही वो इसे कर रही हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article