टीवी मसाला

मेरठ पुलिस ने दिया सड़क पर ईद की नमाज न पढ़ने का आदेश, भड़के मुनव्वर फारूकी ने पोस्ट शेयर कर कसा तंज

Munawar Faruqui Slams Meerut Police Order Over Eid Namaz: मेरठ पुलिस ने ईद की नमाज को लेकर बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने सड़क पर साफतौर पर नमाज न पढ़ने का आदेश दिया है। इस बात को लेकर अब मुनव्वर फारूकी ने मेरठ पुलिस को आड़े हाथों लिया है और पोस्ट शेयर कर तंज कसा है।

Image

मुनव्वर फारूकी ने मेरठ पुलिस पर कसा तंज

Munawar Faruqui Slams Meerut Police Order Over Eid Namaz: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुनव्वर फारूकी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ जुड़े रहने के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक मामलों पर अपनी राय भी बेबाकी से रखते हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर मेरठ पुलिस पर तंज कसा है। उन्होंने मेरठ पुलिस (Meerut Police) के ईद से जुड़े आदेश पर अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही उनके फैसले को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेरठ पुलिस को दिये ताने की वजह से मुनव्वर फारूकी देखते ही देखते सुर्खियों में आ गए हैं।

मेरठ पुलिस (Meerut Police) ने अपनी एक पोस्ट में ईद की नमाज सड़क पर पढ़ने वालों के लिए चेतावनी जारी की थी। मेरठ पुलिस ने चेतावनी दी थी कि जो भी रोड के किनारे नमाज पढ़ता दिखाई दिया। उन उल्लंघनकर्ताओं को कड़ी कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है, जिसमें पासपोर्ट के रद्द होने और ड्राइविंग लाइसेंस के रद्द होने जैसी चीजें शामिल हैं। ये आदेश ईद-उल-फित्र और रमजान के अलविदा जुमा की नमाज के लिए जारी किया गया है। मेरठ पुलिस के इस आदेश पर मुनव्वर फारूकी ने तंज कसने में जरा भी देरी नहीं लगाई।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने मेरठ पुलिस (Meerut Police) को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "30 मिनट की नमाज के लिए ये? क्या अब कोई भी त्योहार भारत की सड़कों पर नहीं होगा?" बता दें कि मुनव्वर फारूकी ने इससे पहले भी कई मामलों पर अपनी राय बेबाकी से पेश की है। कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस 17' विजेता पत्नी मेहजबीन कोटवाला संग उमराह करने गए थे, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article