टीवी मसाला

Pati Patni Aur Panga में दूसरी बीवी महजबीन संग नजर आएंगे मुनव्वर फारुकी, देंगे रिश्ते का इम्तिहान?

Pati Patni Aur Panga: कलर्स टीवी पर जल्द ही नया शो 'पति पत्नी और पंगा' टेलिकास्ट होने वाला है। कई टीवी जोड़ियों को इस शो के लिए अप्रोच किया है जिसमें 'बिग बॉस 17' के विनर का नाम भी अब जुड़ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Pati Patni Aur Panga

Pati Patni Aur Panga: कलर्स टीवी जल्द ही स्क्रीन पर 'पति पत्नी और पंगा' नाम का शो लॉन्च करने वाला है। रिलीज से पहले ही शो ने काफी बज बना लिया है। शो को लेकर तरह तरह की खबरें एंटरटेन्मेंट गलियारों में उड़ती रहती हैं। अभी तक शो की रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन टाइटल की घोषणा मेकर्स कर चुके हैं। शो में दर्शकों को टीवी की कई पॉपुलर जोड़ी देखने को मिलेगी। अभी खबर सामने आई है कि 'बिग बॉस 13' के विनर मुनव्वर फारुकी को शो के लिए अप्रोच किया गया है। पढ़िए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं। उड़ती-उड़ती खबर सामने आई है कि शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) के लिए मेकर्स ने मुनव्वर और पत्नी महजबीन कोटवाला को ऑफर भेजा। साल 2024 में मुनव्वर ने सलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट महजबीन संग सभी से छोरी छुपे निकाह किया था। मुनव्वर की तरह महजबीन भी तलकशुदा है और उनकी एक बेटी भी है। सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों अपनी तस्वीरों और फोटोज से कपल गोल्स देना नहीं भूलते। हालांकि अभी तक इस ऑफर को लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

अगर मुनव्वर मेकर्स के ऑफर को अपना लेते हैं तो पहली बार ये कपल टीवी स्क्रीन पर नजर आएगा। अभी तक गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने ही शो में हिस्सा लेने की खबरों पर कन्फ़र्मेशन दिया है। तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा, हिना खान रॉकी जायसवाल, अली गोनी जैस्मिन भसीन, कृष्णा अभिषेक कश्मीरा शाह जैसे तमाम टीवी जोड़ियों का नाम सामने आ चुका है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article