टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी के बाद अब अनुराग डोभाल पर हुआ हमला? वीडियो में घबराए दिखे यूके राइडर

Bigg Boss 17 Anurag Dobhal Attacked By Few People: 'बिग बॉस 17' के चर्चित कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोभाल इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारूकी को चुनौती देने के लिए चर्चा में आए थे। वहीं अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सहमे दिखे।

Image

अनुराग डोभाल पर हुआ हमला!

Bigg Boss 17 Anurag Dobhal Attacked By Few People: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' में हाथ आजमाने वाले अनुराग डोभाल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अनुराग डोभाल कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) विजेता मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को बॉक्सिंग मैच की चुनौती देने के लिए चर्चा में आ गए थे। उन्हें बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया था। लेकिन हाल ही में अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनुराग डोभाल कार में बैठे डरे और सहमे नजर आए। उनका ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया।

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के वीडियो में दिखाई दिया कि वह कार में बैठकर ड्राइवर से जल्दी गाड़ी चलाने के लिए कहते हैं। वहीं उनकी कार के आस-पास मौजूद चीखते-चिल्लाते नजर आए। बताया जा रहा है कि कार के बाहर मौजूद लोगों ने अनुराग डोभाल की कार पर अंडे भी फेंके। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुराग डोभाल के साथ ये हरकत मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के फैंस ने की है। खबर की मानें तो अनुराग डोभाल एक कॉफी शॉप पर गए थे, जिसका मालिक मुनव्वर फारूकी का फैन था। कॉफी शॉप में ही अनुराग डोभाल और मुनव्वर फारूकी के फैंस के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई और उसने यूके राइडर को मारने की भी कोशिश की।

हालांकि अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के इस वायरल वीडियो पर अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकती है कि अनुराग डोभाल पर मुनव्वर फारूकी के फैंस ने हमला किया था। बता दें कि अनुराग डोभाल जल्द ही खानजादी के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article