टीवी मसाला

समय रैना के बाद Munawar Faruqui के शो पर गिरी कानूनी गाज, शिकायत दर्ज कर उठाई बैन की मांग

Munawar Faruqui In Legal Trouble: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारुकी फिर एक बार कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। मुनव्वर के शो 'हफ्ता वसूली' (Hafta Vasooli) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है साथ ही इसे बैन करने की भी मांग उठाई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए क्या है ये पूरा मामला।

Image

Munawar Faruqui In Legal Trouble

Munawar Faruqui In Legal Trouble: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की चर्चा तो हर जगह होती रहती है चाहे उनकी पर्सनल लाइफ के बारें में हो या प्रोफेशनल। दुनिया से छुपाकर तीसरी शादी करने के बाद मुनव्वर काफी चर्चा का विषय बने हुए थे। अब हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन ने अपना शो 'हफ्ता वसूली' लॉन्च किया जिसका प्रोमो दर्शकों को काफी मजेदार लगा। लेकिन अब अपने ही इस शो की वजह से मुनव्वर फारुकी खुद को कानूनी पंचड़ों में फंसा चुके हैं। आखिर मुनव्वर के शो पर क्या शिकायत दर्ज हुई और पूरा मामला क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) का नया शो 'हफ्ता वसूली' (Hafta Vasooli) पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता फैलाने की शिकायत दर्ज हुई है। एक वकील अमिता सचदेवा ने दिल्ली पुलिस को मेल कर स्टैंडअप कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अमित ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि 'मैंने अपराधी मुनव्वर फारुकी के खिलाफ आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है। शो "हफ्ता वसूली" जो जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है, जिसमें बीएनएस धारा 196, 299 और 353 के साथ-साथ आईटी एक्टऔर अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।' सिर्फ यही नहीं अमित ने अपने मेल का स्क्रीनशॉट भी फैंस संग ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।

ऐसे में अब मुनव्वर फारुकी को सोशल मीडिया पर खूब लताड़ा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अब समय रैना के बाद मुनव्वर फारुकी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। हफ्ता वसूली एक रोस्ट शो है जैसे समय रैना का इंडियाज गॉट लेटेंट है। पूरे विवाद के सामने आते ही मुनव्वर ने अपनी तरफ से कोई बयान नहीं दिया है। ये पहली बार नहीं है इससे पहले मुनव्वर पर कई दफा कानूनी कारवाई हो चुकी है जिसके लिए तो वो जेल तक गए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article