Munawar Faruqui Gets Death Threats Police Increase Security: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी जल्द ही वेबसीरीज में आने वाले हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों पहले मुनव्वर फारूकी क्रिकेट मैच के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन वहां उनकी जान पर खतरा मंडराने लगा, जिससे उन्हें जल्दबाजी में ही मुंबई वापिस लौटना पड़ा। इतना ही नहीं, मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के सिलसिले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
खबरों की मानें तो ग्रेटर कैलाश-1 में हुई गोलीबारी की घटना की जांच में लगी पुलिस को मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के बारे में जानकारी मिली। दरअसल, ग्रेटर कैलाश में हुई गोलीबारी से जुड़े संदिग्धों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सूर्या होटल की रेकी की थी, जहां मुनव्वर फारूकी ठहरे हुए थे। संदिग्धों के साथ पूछताछ में ये जानकारी भी सामने आई कि मुनव्वर फारूकी भी उनका लक्ष्य हो सकते थे। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस आईजीआई स्टेडियम पहुंचीं, जहां सुरक्षा कारणों के कारण मैच को कुछ वक्त के लिए रोक दिया गया।
दिल्ली पुलिस ने आईजीआई स्टेडियम और सूर्या होटल की सिक्योरिटी की भी जांच की, साथ ही मैच के बाद मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को तुरंत मुंबई वापिस भेज दिया गया। इस सिलसिले में मीडिया ने मुनव्वर फारूकी से भी जुड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जान पर मंडराए खतरे के सिलसिले में विस्तार से बात नहीं की। बता दें कि मुनव्वर फारूकी के साथ-साथ एल्विश यादव को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।
