टीवी मसाला

Mouni Roy ने सूरज नांबियार से नहीं ली एक भी चवन्नी, एक्स-पति ने बताया तलाक का सच; दिशा पाटनी का किया बचाव!

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce Without Any Alimony And Dispute: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक से जुड़ी बड़ी बातें सामने आई हैं। सूरज ने एलीमनी पर दुनिया को सच बताया है।

Image

मौनी रॉय ने तलाक के बाद नहीं ली एलीमनी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce Without Any Alimony And Dispute: टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली मौनी रॉय की निजी जिंदगी चर्चा में बनी हुई है। मौनी रॉय का शादी के चार साल बाद सूरज नांबियार से तलाक हो गया है। दोनों ने तलाक की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की थी। उनका कहना था कि आपसी सहमति से वे अलग हो रहे हैं। हालांकि तलाक के बाद सूरज नांबियार द्वारा धोखा देने जैसी खबरें भी सामने आई थीं, साथ ही एलीमनी को लेकर सवाल उठने लगे थे। लेकिन अब इन सभी बातों पर खुद सूरज नांबियार ने चुप्पी तोड़ी है। सूरज ने बताया कि मौनी रॉय (Mouni Roy) और उनका तलाक बगैर किसी एलीमनी और विवाद के हुआ है। सूरज नांबियार ने थर्ड पार्टी के शामिल होने पर भी चुप्पी तोड़ी। यह भी पढ़ें: Mouni Roy तलाक के ऐलान के बाद एयरपोर्ट पर पहली बार हुईं स्पॉट, पैपराजियों को देख दूर-दूर भागती दिखीं एक्ट्रेस

मौनी रॉय (Mouni Roy) संग तलाक के बाद सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "हाल ही की आधारहीन खबरें हमारे तलाक के इर्द-गिर्द घूम रही हैं जो पूरी तरह से गलत हैं। तो चलिए मुझे खुद ही आप सबके लिए एक बार साफ कर लेने दीजिए। यहां कोई एलीमनी नहीं है और कोई विवाद नहीं है। कोई थर्ड पार्टी तक शामिल नहीं है। मैंने और मौनी ने आपसी सहमति, सम्मान और एक-दूजे को ध्यान में रखते हुए अलग होने का फैसला किया है। यही सच भी है। इसके अलावा जो भी खबरें हैं वो सब कल्पना हैं और कुछ केस में तो उन दो लोगों के खिलाफ भद्दी बातें कहने की कोशिश भी है जिन्होंने कुछ नहीं किया है, बस अकेला छोड़ने के लिए कहा है।" यह भी पढ़ें: तलाक के बाद Mouni Roy ने Suraj Nambiar की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ? अलग होने के चंद दिनों में किया शॉकिंग काम

suraj nambiar

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मैं ये साफ बताना चाहता हूं और आखिरी तौर पर कि हमारे बारे में जो दावे किये गये हैं या थर्ड पार्टी के बारे में भी, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। दूसरों को इसमें घसीटना कूल नहीं है। खासकर हमारे मासूम दोस्तों को, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। मौनी और मैंने इस दौरान बहुत गरिमा से व्यवहार किया है और हम उसी गरिमा की उम्मीद उन लोगों से भी करते हैं जो इसपर बातें बनारहे हैं।"

    सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) ने अपनी पोस्ट में मीडिया को आड़े हाथों लिया और कहा, "मीडिया हाउस ने नैरेटिव बनाने की कोशिश की, जिनका अस्तित्व ही नहीं है। बगैर वैधता के खबरें पब्लिश की गईं जो कि पूरी तरह से गलत है। मैं ये सीधे तौर पर बोल रहा हूं, क्योंकि इस गलत जानकारी में भी चुप रहना ऐसा नहीं है जो मैं करना चाहता हूं। हमारे ज्वॉइंट स्टेटमेंट ने वो सब चीजें बयां कर दी हैं जिनकी जरूरत थी। मैं अनुरोध करता हूं कि हर कोई इसका सम्मान करे और शांति से हमें आगे बढ़ने दें। धन्यवाद।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article