टीवी मसाला

Mouni Roy तलाक के ऐलान के बाद एयरपोर्ट पर पहली बार हुईं स्पॉट, पैपराजियों को देख दूर-दूर भागती दिखीं एक्ट्रेस

Mouni Roy First Appearance After Separation Announcement: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय तलाक के ऐलान के बाद पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। इससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

तलाक का ऐलान करने के बाद पहली बार स्पॉट हुईं मौनी रॉय, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Mouni Roy First Appearance After Separation Announcement: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मौनी रॉय बीते कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी चार साल के बाद तलाक के मोड़ पर पहुंच चुकी है। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह और सूरज नांबियार अब अपने रास्ते अलग कर रहे हैं। हालांकि मौनी रॉय (Mouni Roy) ने इस दौरान फैंस और बाकी लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया था। तलाक के ऐलान के बाद मौनी रॉय पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। पैपराजियों को देखते ही मानो एक्ट्रेस ने मुंह मोड़ लिया और जल्दबाजी में निकल गईं। यह भी पढ़ें: तलाक के बाद Mouni Roy ने Suraj Nambiar की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ? अलग होने के चंद दिनों में किया शॉकिंग काम

    मौनी रॉय (Mouni Roy) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में नजर आया कि एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर अपनी कार से उतरीं। एक्ट्रेस इस दौरान ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। मौनी रॉय को देख पैपराजियों ने उनकी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश की। लेकिन एक्ट्रेस ये कहकर वहां से निकल गईं, "मैं बहुत लेट हो रही हूं।" पैपराजियों ने मौनी की फोटोज क्लिक करने के लिए उनका नाम पुकारा, लेकिन एक्ट्रेस एक भी पल के लिए नहीं रुकीं। मौनी का वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने मौनी को जहां 'स्ट्रॉन्ग महिला' तक कहा। यह भी पढ़ें: Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते को लग गई किसकी नजर? लोग बोले- 'दिल टूट गया...'

      mouni roy (5)

      फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      2022 में हुई थी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी

      बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) की पहली मुलाकात 2019 में न्यू ईयर ईव पर दुबई में हुई थी। पहली मुलाकात के बाद जहां दोनों में दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 3 साल तक एक-दूजे को डेट करने के बाद जनवरी, 2022 में शादी रचाई थी। हालांकि मौनी रॉय और सूरज नांबियार को लेकर ये खबरें भी आईं कि दोनों करीब 6 महीने से एक साथ नहीं रह रहे थे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article