Mouni Roy and Suraj Nambiar Divorce: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) और उनके पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि मौनी और सूरज ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी मौनी और सूरज ने सोशल मीडिया पर दी है। अब सभी लोग दोनों के तलाक से दुखी हो गई है। एक्स पर बस मौनी और सूरज के बारे में ही लोग चर्चा कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें-Mouni Roy ने पति Suraj Nambiar से अलग होने का किया ऐलान, महज 4 साल में खत्म हुई कपल की शादी)

मौनी रॉय और सूरज हुए अलग (pic credit-instagram)
मौनी रॉय और सूरज नांबियार हुए अलग
कई दिनों से मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। अब दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इन खबरों की पुष्टि कर दी है। साथ ही उन्होंने लोगों और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की है। मौनी और सूरज ने अपने बयान में लिखा कि मीडिया के कुछ लोग उनकी निजी जिंदगी को लेकर जरूरत से ज्यादा दखल दे रहे है, जिससे उन्हें दुख पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और फिलहाल इस स्थिति को निजी और शांत तरीके से संभालना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी कहानियां और अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जो उनके रिश्ते की सच्चाई को नहीं दिखातीं। काफी सोच-विचार के बाद दोनों ने अपनी बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके बीच सम्मान और समझ हमेशा बनी रहेगी। अपने बयान के आखिर में दोनों ने कहा कि वे आने वाले समय में अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया का अब तक मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी किया।
एक्स पर लोगों ने किया रिएक्ट
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इस नोट को शेयर करते हुए लिखा कि वह सभी से विनम्र निवेदन करती हैं कि इस मुश्किल समय में उन्हें और सूरज को प्राइवेसी और सम्मान दिया जाए। मालूम हो कि एक्स पर सभी लोग मौनी और सूरज के रिश्ते के बारे में बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिर दोनों के रिस्ते को किसकी नजर लग गई।' दूसरे ने लिखा, 'दिल टूट गया इस खबर से।' बता दें कि मौनी और सूरज को लोग पावर कपल के तौर पर देखते थे। हालांकि अब दोनों को अलग होता देख सभी लोग दुखी हो गए हैं।
