टीवी मसाला

Mouni Roy ने पति Suraj Nambiar से अलग होने का किया ऐलान, महज 4 साल में खत्म हुई कपल की शादी

Mouni Roy Sooraj Nambiar Separation: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने फैंस को शॉकिंग खबर दी है। एक्ट्रेस ने अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने का ऐलान कर दिया है। मौनी और सूरज की शादी 4 साल में खत्म हो गई।

Image

alia bhatt (photo credit- instagram)

Mouni Roy Sooraj Nambiar Separation: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में बीते कुछ दिनों से खटपट चल रही थीं। दावा किया जा रहा था कि मौनी और सूरज के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। इस वजह से कपल के फैंस तक उदास थे। अब मौनी रॉय ने इन तमाम अफवाहों का जवाब दे दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी तलाक की खबर पर मुहर लगा दी है। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से अलग होने का ऐलान कर दिया है और फैंस से प्राइवेसी की डिमांड की है। मौनी रॉय ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने मन की बात लिखी है। (ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 के सेट पर होगी Karan Kundrra Tejasswi Prakash की शादी, शुरू हुई रस्में; देखें वीडियो)

    मौनी रॉय का पोस्ट

    मौनी रॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने पति सूरज नांबियार से अलग होने का ऐलान किया है। मौनी ने लिखा, 'हम मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा हमारी पर्सनल लाइफ में अनावश्यक और दखल देने वाले ध्यान पर निराशा व्यक्त करते हैं। हम यह बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और निजी और सौहार्दपूर्ण ढंग से मामलों को सुलझाने के लिए आवश्यक समय ले रहे हैं। काल्पनिक कहानियों और खुले झूठ की कोशिश के जरिए से हमारी पर्सनल लाइफ को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की गई है, जो हमारे रिश्ते की वास्तविकता को नहीं दर्शाते हैं। बदलती व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करने के बाद, हमने आपसी सहमति से सम्मान और समझ के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। इस समय, ध्यान इस समय को समझदारी और निजी तौर पर संभालने पर केंद्रित है। आने वाले समय में दोस्ती को संजोकर रखने का प्रयास किया जाएगा। आपकी समझदारी, प्राइवेसी के प्रति सम्मान और इस दौरान मिलने वाले निरंतर समर्थन की दिल से सराहना की जाती है।' (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में एंट्री से पहले बेटियों संग कैंपेनिंग पर निकलीं Rubina Dilaik, पति को बनाया फोटोग्राफर)

    मौनी रॉय ने मांगी प्राइवेसी

    इस पोस्ट के साथ कैप्शन में मौनी और सूरज ने लिखा, 'आप सभी से विनम्र निवेदन है कि हमारी प्राइवेसी को सम्मान दें और मेरे या सूरज के बारे में कोई भी झूठी खबर न फैलाएं। उम्मीद है कि आप सभी इस कठिन समय में हमें प्राइवेसी देंगे। सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि कृपया इन खबरों को फैलाना बंद करें।' मौनी राय का ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है। मौनी ने इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। ऐसे में फैंस अपनी निराशा इस पर व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं।
    mouni roy

    mouni roy (photo credit- instagram)

    कब हुई मौनी रॉय की शादी

    बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी साल 2022 में हुई थी। कपल की शादी काफी चर्चा में रही थी। दोनों ने राजस्थान को छोड़कर गोवा में शादी रचाई थी। मौनी और सूरज अपना रिश्ता महज 4 साल ही चला पाए।

    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article