टीवी मसाला

मन्नारा चोपड़ा के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया

Mannara Chopra's Father Passed Away: मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का आज निधन हो गया है। चोपड़ा परिवार में गम का माहौल है।

Image

Mannara Chopra's Father Passed Away

Mannara Chopra's Father Passed Away: अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ( Mannara Chopra) की तरफ से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बिग बॉस 17( Bigg Boss 17) फेम एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा( Raman Rai Handa) का आज निधन हो गया। वे प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) और परिणीति चोपड़ा( Parineeti Chopra) के फूफा थे। हांडा के परिवार में उनकी पत्नी कामिनी और बेटियाँ मन्नारा और मिताली हैं। सूत्रों के अनुसार, वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली।

अभिनेत्री ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर बताया है कि "अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि मेरे पिता एडवोकेट रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को निधन हो गया। वह हमारे परिवार की नींव थे" उनका अंतिम संस्कार 18 जून 2025 को दोपहर 1 बजे पश्चिम अंधेरी में किया जाएगा।

बता दें कि मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) के पिता दिल्ली के उच्च न्यायालय में वकील के तौर पर कार्यरत थे। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के वह फूफा लगते थे। मन्नारा अपने पिता के बेहद करीब थी, एक्ट्रेस को उनके जाने का गहरा दुख लगा होगा। उनके जाने से पूरे परिवार में शोक की लहर है। अभी तक मृत्य के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article