टीवी मसाला

Kundali Bhagya Twist: निधि ने प्रीता को मारने के लिए भेजे गुंडे, राजवीर बनेगा अपने पिता का दुश्मन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 19, 2023, 03:15 PM IST

Kundali Bhagya Upcoming Twist: जी टीवी के शो कुंडली भाग्य में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में करण और प्रीता आग में फंस जाते हैं। करण प्रीता को बचाने के लिए पहुंचता है। लेकिन वो बेहोश हो जाता है। क्या करण बचा पाएगा प्रीता की जान।

Image

kundali bhagya (credit pic: instagram)

Kundali Bhagya Upcoming Twist: जी टीवी के पॉपुलर शो कुंडली भाग्य में प्रीता और करण की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में निधि प्रीता को मारने का प्लान बनाती है। वो प्रीता को मारने के लिए अपने गुंडे भेजती है। इस दौरान प्रीता और करण आग में फंस जाते है। इस बात को जानने के बाद निधि करण को बचाने के लिए जाती है। करण प्रीता को बचाने की कोशिश करता है। लेकिन बाद में वो खुद बेहोश हो जाता है। करण को बचाने के लिए ऋषभ पहुंचता है।

दर्शक जानना चाहते हैं कि प्रीता को कौन बचाएगा। करण होश में आते ही जानना चाहता है कि प्रीता कहां है? घरवाले करण को समझाते है कि प्रीता नहीं नहीं थी। ये बस उसके मन का भ्रम है। करण की मां राखी निधि को प्रीता से बात करते हुए देखती है। लेकिन राखी को पता नहीं चलेगा कि निधि किससे बात कर रही थी। शो में आगे दिखाया जाएगा कि राजवीर प्रीता को आग से बचाता है। शो में आग वाला ट्रैक जल्द खत्म होने वाले हैं।

प्रीता से होगी करण की मुलाकात

शो के अपकिमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण राजवीर के घर पहुंचता है और वो प्रीता से मिलता है। प्रीता को करण याद नहीं आता है। वो उसे पहचान नहीं पाती हैं। करण प्रीता से कहता है कि तुम लूथरा मेंशन में आकर रहो। क्या राजवीर करण और प्रीता को साथ में कर पाएगा। करण चाहता है कि प्रीता अपने बेटे शौर्य और उसके साथ रहे। लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा। राजवीर करण से कहता है कि वो प्रीता को यहां से नहीं ले जा सकता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article