टीवी मसाला

'कुंडली भाग्य' फेम Sana Sayyad-Imaad Shamsi के घर आई नन्ही परी, शादी के 3 साल बाद मम्मी बनीं एक्ट्रेस

Kundali Bhagya Fame Sana Sayyad Welcomes Baby Girl: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सना सैय्यद शादी के तीन साल बाद मम्मी बनी हैं। एक्ट्रेस के घर नन्ही परी ने कदम रखा है, इस बात का खुलासा खुद सना सैय्यद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की है। सना सैय्यद 'कुंडली भाग्य' में आखिरी बार दिखी थीं।

Image

सना सैय्यद-इमाद शम्सी के घर आई नन्ही परी

Kundali Bhagya Fame Sana Sayyad Welcomes Baby Girl: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सना सैय्यद ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सना सैय्यद को आखिरी बार 'कुंडली भाग्य' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने पल्की की भूमिका अदा की थी। लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण सना सैय्यद को 'कुंडली भाग्य' बीच में ही छोड़ना पड़ा था। खास बात तो यह है कि सना सैय्यद (Sana Sayyad) और इमाद शम्सी (Imaad Shamsi) के घर नन्ही परी ने कदम रखा है। ये खुशखबरी खुद 'कुंडली भाग्य' फेम सना सैय्यद ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दी है। सना सैय्यद और इमाद शम्सी के घर आई नन्ही परी को लेकर फैंस भी उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं।

'कुंडली भाग्य' फेम सना सैय्यद (Sana Sayyad) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की, जिसमें लिखा नजर आया, 'वेलकम बेबी गर्ल।' सना सैय्यद और इमाद शम्सी (Imaad Shamsi) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बेबी गर्ल का बर्थ डेट भी शेयर कियी, जो कि 9 अक्टूबर, 2024 थी। बता दें कि सना सैय्यद ने कुछ दिनों पहले मैटरनिटी फोटोशूट कराया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगी थीं। सना सैय्यद का ये फोटोशूट देख श्रेणु पारिख, सारा खान और सेहबान अजीम जैसे कई सितारों ने एक्ट्रेस की तारीफ की थी। इन तस्वीरों में सना सैय्यद ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आई थीं।

सना सैय्यद के घर आई नन्ही परी

सना सैय्यद के घर आई नन्ही परी

इस तरह शुरू हुई थी सना सैय्यद और इमाद शम्सी की प्रेम कहानी

बता दें कि सना सैय्यद (Sana Sayyad) और इमाद शम्सी (Imaad Shamsi) कॉलेज के वक्त से ही दोस्त थे। लेकिन उस वक्त दोनों में प्यार जैसा कुछ नहीं था। हालांकि एक ही सोशल सर्कल में जब दोनों ने साथ वक्त बिताना शुरू किया तो उनकी ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने जून, 2024 में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में निकाह किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article