टीवी मसाला

Kundali Bhagya: सना सैय्यद के बाद अब इस लीड एक्टर ने किया शो से किनारा, स्टोरी लाइन के कारण ठुकराया शो

After Sana Sayyad This Actor Quits Kundali Bhagya: टीवी के चर्चित शो 'कुंडली भाग्य' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई दिनों से दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहा है। लेकिन कुंडली भाग्य से सना सैय्यद के बाद एक और शख्स के शो छोड़ने की खबर आई है।

Image

'कुंडली भाग्य' को ठुकरा गया ये टीवी एक्टर

After Sana Sayyad This Actor Quits Kundali Bhagya: एकता कपूर के धमाकेदार शो 'कुंडली भाग्य' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। श्रद्धा आर्या स्टारर 'कुंडली भाग्य' बीते कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। पिछले साल शो में लीप आया था, जिसके बाद इसकी कमान सना सैय्यद, पारस कलनावत और बसीर अली ने संभाली। 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) से कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि एक्ट्रेस सना सैय्यद ने शो से किनारा करने का फैसला किया है। दरअसल, एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और वह काम से ब्रेक लेना चाहती हैं। वहीं अब सना सैय्यद के बाद 'कुंडली भाग्य' के एक और एक्टर के किनारा करने की खबर आ रही है।

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में लीड एक्टर का रोल अदा कर रहे बसीर अली (Baseel Ali) जल्द ही शो को अलविदा कह सकते हैं। खबर की मानें तो उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और वह 'कुंडली भाग्य' में अभी अपना नोटिस पीरियड पूरा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बसीर अली को 'कुंडली भाग्य' की करंट स्टोरी लाइन पसंद नहीं आ रही थी। वह उन्हें मिल रही स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। ऐसे में उन्होंने शो से बाहर होने का फैसला किया। बता दें कि 'कुंडली भाग्य' में सना सैय्यद और बसीर अली की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।

'कुंडली भाग्य' में जल्द आएगा लीप

'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) को लेकर खबर है कि इसमें जल्द ही लीप आ सकता है। दरअसल, शो की टीआरपी रेटिंग गिरती जा रही है, जिससे चैनल ने मेकर्स को अल्टीमेटम दिया था। ऐसे में 'कुंडली भाग्य' में न केवल लीप आएगा, बल्कि इसकी स्टार कास्ट भी बदल जाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article