Sana Sayyat To Quit Kundali Bhagya Due To Pregnancy: टीवी का चर्चित सीरियल 'कुंडली भाग्य' बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो ने टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में जहां पहले श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर ने मुख्य भूमिका अदा की थी तो वहीं जनरेशन लीप के बाद बसीर अली, पारस कलनावत और सना सैय्यद ने कमान संभाली। वहीं अब 'कुंडली भाग्य' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस सना सैय्यद (Sana Sayyad) ने 'कुंडली भाग्य' से किनारा करने का फैसला कर लिया है।
'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में पलकी के तौर पर सना सैय्यद (Sana Sayyad) को खूब पसंद किया जाता है। पारस कलनावत के साथ उनकी केमिस्ट्री भी तारीफ के लायक होती है। लेकिन अब सना सैय्यद को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया है। सना सैय्यद के इस फैसले के पीछे का कारण प्रेग्नेंसी मानी जा रही है। 'सास बहू और साजिश' की रिपोर्ट के मुताबिक, सना सैय्यद शादी के करीब 3 साल बाद मम्मी बनने जा रही हैं। प्रेग्नेंसी के कारण ही उन्होंने 'कुंडली भाग्य' को अलविदा कहने का फैसला किया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक सना सैय्यद की ओर से कोई आधिकारिक कमेंट नहीं आया है।
सना सैय्यद (Sana Sayyad) के साथ-साथ 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) के मेकर्स ने भी मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर मामले को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि सना सैय्यद ने साल 2023 में पारस कलनावत और बशीर अली के साथ 'कुंडली भाग्य' में कदम रखा था। वहीं उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह साल 2021 में बॉयफ्रेंड इमाद शामसी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं।
