Shraddha Arya Buys New House: कुमकुम भाग्य फेम श्रद्धा आर्या ने मुंबई में नया घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गृह प्रवेश का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस पिंक कलर के सूट- सलवार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने अपने नए घर की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस एक्ट्रेस को नए घर के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
श्रद्धा ने अपनी सरगी की फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस अपने दूसरे करवाचौथ के लिए काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस ने पिछले साल अंकिता लोखंडे के घर पर करवा चौथ की पूजा की थी।
श्रद्धा आर्या ने खरीदा नया आलीशान घर
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है।
एक्ट्रेस ने साल 2021 में नेवी अफसर से शादी रचाई थी। एक्ट्रेस की शादी को दो साल हो गए हैं। वो अक्सर अपने पति के साथ फोटो शेयर करती हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस कुमकुम भाग्य शो में नजर आ रही हैं। प्रीता के रोल में एक्ट्रेस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस कुमकुम भाग्य से पहले कई हिट टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
