हाल ही में क्रिस्टल डिसूजा ( krystle D'Souza) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ने रित्विक ( Ritvik Dhanjani)के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हम उनके दोस्तों को भी उनके साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। क्रिस्टल ने पेस्टल पिंक कलर के एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ ऋत्विक ब्लैक कुर्ते में बैठे हुए बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। ऋत्विक ने क्रिस्टल के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और सभी मुस्कुराते हुए मौके का मजा उठा रहे हैं। क्रिस्टल द्वारा फोटो पर दिल के आकार का स्टीकर लगाने से फैंस में उत्साह और अटकलें बढ़ गई हैं, तथा वे सोच रहे हैं कि क्या यह इशारा ऋत्विक के साथ उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं है। दिवा ने सभी के साथ हाउसी खेलते हुए भी एक झलक दिखाई है । उन्होंने कैप्शन में लिखा "मैं कभी नहीं जीतती!"
बताते चले की ऋत्विक धनजानी ने अभिनेत्री आशा नेगी को लंबे समय तक डेट किया था। कपल ने कुछ साल पहले अपनी राहें अलग कर ली थी, उसके बाद ऋत्विक सिंगल ही हैं।
