टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में एंट्री मारेंगे विवेक दहिया, करियर की खातिर खतरों से लेंगे पंगा

Vivek Dahiya To Make Entry In Khatron Ke Khiladi 14: टीवी के मशहूर एक्टर विवेक दहिया इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। आखिरी बार उन्हें 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि वह रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में भी एंट्री मारेंगे।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आएंगे विवेक दहिया

Vivek Dahiya To Make Entry In Khatron Ke Khiladi 14: टीवी के मशहूर एक्टर विवेक दहिया ने अपनी एक्टिंग से कई सीरियल्स में जबरदस्त छाप छोड़ी है। विवेक दहिया को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था, जहां उन्होंने अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ ही सप्ताह में उन्हें बाहर होना पड़ा। वहीं अब खबर आ रही है कि विवेक दहिया (Vivek Dahiya) 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में हाथ आजमाते दिखाई देंगे। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने भी रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा लिया था, साथ ही वह उस सीजन की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट भी बनी थीं।

बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) जल्द ही टीवी पर दस्तक दे सकता है। ऐसे में मेकर्स ने इसके लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू कर दी है। जहां पहले मुनव्वर फारूकी से लेकर मोहसिन खान तक का नाम रोहित शेट्टी के शो के लिए सामने आया था तो वहीं अब इस लिस्ट में विवेक दहिया (Vivek Dahiya) का नाम भी जुड़ गया है। टेली चक्कर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक दहिया को 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए अप्रोच किया गया है। साथ ही शो में उनके हिस्सा लेने की संभावना भी ज्यादा है। हालांकि इस बात पर अभी तक विवेक दहिया या फिर 'खतरों के खिलाड़ी 14' मेकर्स की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।

'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए सामने आया इन सितारों का नाम

बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए अभी तक विवेक दहिया से पहले एक्टर नील भट्ट, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, सनाया ईरानी, जिया शंकर और मनस्वी ममगई जैसे सितारों के नाम भी सामने आए हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article