टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा लेगी टीवी की ये हसीना, स्टंट करने है बेताब? जानिए नाम

Rohit Shetty's Show Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें (Khatron Ke Khiladi 14) सीजन की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। इस सीजन में कई सेलेब्स दिखाई देंगे लेकिन अब इस शो के लिए टीवी की एक हसीना का नाम सामने आया है।

Image

Rohit Shetty

Rohit Shetty's Show Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) लंबे समय से खबरों में हैं। बीते कई सालों में यह शो दर्शकों का पसंदीदा बन गया है। ऐसे में अब दर्शक भी 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में कई हिस्से लेने के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। इस कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अब टीवी की एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ने वाला है। आइए जानें कौन है वो हसीना?

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए सनाया ईरानी (Sanaya Irani) को अप्रोच किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि सनाया को पिछले सीजन में भी शो ऑफर किया गया था। सुनने में आ रहा है कि सनाया ईरानी ने इस सीजन के लिए हामी भर दी है। बता दें सनाया ईरानी की ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग केपटाउन नहीं बल्कि थाईलैंड या जॉर्जिया में हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। निर्माताओं ने इस 14वें सीजन में नए-नए ट्विस्ट लाने का फैसला किया है। सनाया ईरानी एक अलावा इस सीजन के लिए अंकिता लोखंडे, ईशा मालविया, समर्थ जुरेल और मुनव्वर फारुकी सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article