टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13 की ट्रॉफी घर ले जाएगा ये दमदार कंटेस्टेंट? मुंह ताकते रह जाएंगे शिव और ऐश्वर्या

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हालांकि 'खतरों के खिलाड़ी 13' का फिनाले शूट हो चुका है और अब मीडिया रिपोर्ट्स में विजेता का नाम भी सामने आ रहा है।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 13' का ये कंटेस्टेंट बना विजेता?

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और उनके सभी कंटेस्टेंट्स ने फैंस का खूब दिल जीता। खास बात तो यह है कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) को टीआरपी लिस्ट में भी अच्छी खासी जगह बनाई हुई है। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' फिनाले की ओर बढ़ रहा है और इसकी शूटिंग भी हो चुकी है। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स में शो के विजेता का नाम भी सामने आ रहा है।

बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) में सात लोग फिनाले तक पहुंचे थे। इस लिस्ट में ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा, शिव ठाकरे, डीनो जेम्स, रश्मीत कौर, अर्चना गौतम और नायरा बनर्जी शामिल हैं। मेकर्स ने बीते दिन 'खतरों के खिलाड़ी 13' का फिनाले शूट किया, जिसमें रोहित शेट्टी और बाकी सभी कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए। हालांकि मेकर्स ने विजेता का नाम छुपाकर रखा है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मशहूर सिंगर डीनो जेम्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' की ट्रॉफी उठाई है।

गॉसिप टीवी के ट्वीट के मुताबिक, सिंगर डीनो जेम्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) के सभी फाइनलिस्ट को मात देते हुए शो की ट्ऱॉफी उठाई। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। बता दें कि डीनो जेम्स ने शुरुआत से ही रोहित शेट्टी के शो में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी।

कब टेलीकास्ट होगा 'खतरों के खिलाड़ी 13' का फिनाले

बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) का फिनाले 14 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा। फिनाले के लिए फैंस में भी काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article