Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि शीजान खान (Sheezan Khan) को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अप्रोच किया गया है। एक्टर इस प्रोजेक्ट को करने के लिए काफी एक्साइटेड है। एक्टर ने कोर्ट में विदेश जाने के लिए याचिका दायर की थी। अब कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस शीजान को विदेश यात्रा की परमिशन दे दी है।
कोर्ट ने कहा कि एक्टर शो की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जा सकते हैं। उन्हें अपना पासपोर्ट लेने के परमिशन दी जाती है। एक्टर को जाने से पहले पुलिस स्टेशन में बताना होगा। कोर्ट के इस फैसले शीजान और उनका परिवार बेहद खुश है। इस मामले पर शीजान खान ने रिएक्ट करते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा था कि मेरे साथ न्याय होगा। उनकी बहन फलक नाज ने कहा कि अब मेरे भाई को अपनी जिंदगी चलाने के लिए फिर से काम मिल गया है।
खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लेंगे शीजान खान
खतरों के खिलाड़ी 13 से शीजान खान को एक नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। इस शो से उनकी जिंदगी एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी। दरअसल अलीबाबा: दास्ताने ए काबुल एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। एक्ट्रेस के सुसाइड के मामल में उनके बॉयफ्रेंड और को -एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर तुनीषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में शीजान करीब 70 दिनों तक जेल में बंद थे। कोर्ट ने शीजान को इस मामले में जमानत दी है। तुनीषा की मां ने शीजान को खतरों के खिलाड़ी 13 मिलने पर सवाल उठाया था। उन्होंने चैनल और मेकर्स तक को खरी-खोटी सुनाई थी।
