Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में टीवी के चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। इस बार का शो काफी धमाकेदार होने वाला है। रोहित ने इस बार खतरों का लेवल पहले से बढ़ा दिया है। रोहित बोस रॉय, अंजुम फकीह, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे, अरजित तनेजा समेत कई स्टार्स ने इस बार खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लिया है। शो के कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका में शूटिंग कर रहे हैं रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर रोहित रॉय खतरों के खिलाड़ी के सेट पर बुरी तरह से चोटिल हुए है।
रोहित को ये चोट खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर लगी। एक्टर को स्टंट करने के दौरान चोट आई है। केपटाउन में रोहित का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स में दांवा किया गया है कि एक्टर को ठीक होने में समय लगेगा जिसकी वजह से वो भारत वापस आ सकते हैं।
रोहित रॉय खतरों के खिलाड़ी के सेट पर हुए घायल
एक्टर को ठीक होने में समय लग सकता है जिसकी वजह से वो शो को क्विट कर सकते हैं। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी परेशान है। अभी तक रोहित या मेकर्स की तरफ से इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है। रोहित रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वो अपने को- कंटेस्टेंट्स के साथ लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक्टर की सेट पर शिव ठाकरे, ऐश्वर्या शर्मा, अंजुम फकीह के साथ अच्छा बॉन्ड है। रोहित ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर की है। एक्टर फोटो में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो शो से कुंडली भाग्य फेम रुही चतुर्वेदी बाहर हो गई है। वो शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। एक्ट्रेस को एलिमिनेशन स्टंट करने में सबसे ज्यादा समय लगता है जिसकी वजह से वो शो से बाहर हो गई है।
